अमृतसर के बाबा बकाला मेले में निहंग सिंह की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस टीम
अमृतसर के बाबा बकाला में रखड़ पुण्या मेले के दौरान देर रात एक निहंग सिंह की गोली मारकर हत्या कर ...और पढ़ें

अमृतसर के बाबा बकाला मेले में निहंग सिंह की गोली मारकर हत्या (फाइल फोटो)
HighLights
निहंग सिंह की बाबा बकाला मेले में गोली मारकर हत्या
मृतक की पहचान मिगलानी गांव के राजा सिंह के रूप में
पुलिस ने रंजिश के चलते हत्या की आशंका जताई
जागरण संवाददाता अमृतसर। बाबा बकाला के रखड़ पुण्या के मेले में देर रात कुछ लोगों ने निहंग सिंह की गोलियां मारकर हत्या कर दी। घटना शुक्रवार देर रात की है। पुलिस को यह शव बाबा बकाला सिविल अस्पताल के पीछे सुनसान इलाके से मिला है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मरने वाले की पहचान गाांव मिगलानी निवासी सरबजीत सिंह के बेटे राजा सिंह के रूप में हुई है।
राजा सिंह की छाती पर गोलियों के निशान है। पुलिस ने आशंका जताई है मेले के बाद रंजिश को लेकर यह विवाद हुआ और गोलियां चलीं। फिलहाल पुलिस मृतक के परिवार के बयान दर्ज करने वाली है। हत्यारोपियों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है।
