विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब चुनाव से पहले AAP को झटका, 3 विधायकों ने थामा बीजेपी का दामन

Published: Mon, 02 Nov 2026 11:47 AM (IST)Updated: Mon, 02 Nov 2026 12:11 PM (IST)

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पिछले दो दिनों में तीन विधायकों ने पार्टी छोड़कर सोमवार को बीजेपी का दामन थाम लिया।

पंजाब के तीन विधायकों ने आप से दिया इस्तीफा।

पंजाब के तीन विधायकों ने आप से दिया इस्तीफा।

HighLights

  1. आम आदमी पार्टी को पंजाब चुनाव से पहले बड़ा झटका

  2. पिछले दो दिनों में तीन विधायकों ने पार्टी छोड़ी

  3. बागी विधायक बीजेपी में शामिल हुए

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पिछले दो दिन में तीन विधायकों ने पार्टी छोड़ दी है। बागी विधायकों ने सोमवार को बीजेपी का दामन थाम लिया।

सोमवार को दिल्ली में आप के बागी नेता कुंवर विजय प्रताप सिंह, हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह जौरामाजरा बीजेपी में शामिल हो गए।

कुंवर विजय प्रताप सिंह ने पद से भी दिया इस्तीफा

बीजेपी में शामिल होने से पहले AAP से निलंबित विधायक और पूर्व IPS अधिकारी कुंवर विजय प्रताप सिंह ने बताया कि उन्होंने पंजाब विधानसभा के विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है।

अमृतसर उत्तर सीट से विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान को भेज दिया है।

यह भी पढ़ें- पंजाब में पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के घर ईडी का छापा, सुबह- सुबह 3 गाड़ियों में पहुंचे अधिकारी

दिल्ली में थामा बीजेपी का दामन

कुंवर विजय प्रताप सिंह पंजाब के अन्य विधायकों चेतन सिंह जौरामाजरा और हरमीत सिंह पठानमाजरा के साथ, दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में BJP में शामिल हो गए।

बता दें कि समाना से चेतन सिंह जौरामाजरा और पटियाला जिले के सनौर से हरमीत सिंह पठानमाजरा ने रविवार को ही आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

यह भी पढ़ें- पठानमाजरा और जौड़ामाजरा की जाएगी विधायकी! AAP का बागी विधायकों पर एक्शन; सदस्यता रद कराने की तैयारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।