चंडीगढ़ पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, छह डीएसपी और एक इंस्पेक्टर का तबादला
चंडीगढ़ पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। इसमें छह डीएसपी और एक इंस्पेक्टर का तबादला ...और पढ़ें

चंडीगढ़ पुलिस में प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल किया गया। (सांकेतिक फोटो)
HighLights
छह डीएसपी और एक इंस्पेक्टर का तबादला हुआ।
नाॅर्थ ईस्ट और सेंट्रल सब डिवीजन के एसडीपीओ बदले।
इंस्पेक्टर जसबीर सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। पुलिस में प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल किया गया है। पुलिस विभाग ने छह डीएसपी और एक इंस्पेक्टर के तबादले एवं नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। वीरवार को जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
इस फेरबदल में नार्थ ईस्ट और सेंट्रल सब डिवीजन के एसडीपीओ बदल दिए गए हैं। वहीं, आपरेशन सेल, ट्रैफिक, पीसीआर और डीसीसी में भी अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। आदेश के अनुसार, डीएसपी राम गोपाल को नाॅर्थ ईस्ट सब डिवीजन से हटाकर एसडीपीओ सेंट्रल नियुक्त किया गया है।
इसके साथ ही उन्हें डीएसपी पीसीसीसी और डीएसपी सीआईडी का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। वहीं, अब तक एसडीपीओ सेंट्रल की जिम्मेदारी संभाल रहे डीएसपी सुखविंदर पाल सिंह सोंधी को डीएसपी पीसीआर लगाया गया है।
डीएसपी नीरज सरना को ट्रैफिक एडमिनिस्ट्रेशन से हटाकर एसडीपीओ नाॅर्थ ईस्ट की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह डीएसपी परवेश शर्मा को डीएसपी ट्रैफिक के पद से स्थानांतरित कर डीएसपी ट्रैफिक (एडमिन) नियुक्त किया गया है।
प्रशासनिक फेरबदल के तहत ऑपरेशन सेल में तैनात डीएसपी जसपाल सिंह को भी नई जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें डीएसपी डीसीसी एवं पीओ एंड समन स्टाफ नियुक्त किया गया है। वहीं, हाल ही में चंडीगढ़ पहुंचे डीएएन आईपीएस अधिकारी नीरज कुमार को डीएसपी ट्रैफिक रोड सेफ्टी (आरएंडडी) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
डीएसपी अधिकारियों के अलावा इंस्पेक्टर स्तर पर भी बदलाव किया गया है। इंस्पेक्टर जसबीर सिंह को आईसी डीसीसी के पद से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया है। अहम बात यह हैं कि अधिकांश रूप से पुलिस लाइन तब ही किसी मुलाजिम व अधिकारी को भेजा जाता हैं जब उसे सजा देनी हो यो फील्ड से हटाना हो।