विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंडीगढ़-मोहाली में बम धमाकों की धमकी; पंजाब विधानसभा, स्कूल और दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट निशाने पर

Published: Tue, 27 Oct 2026 12:43 PM (IST)

चंडीगढ़ और मोहाली में स्कूलों, पंजाब विधानसभा और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ...और पढ़ें

बम धमाकों की धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट। (सांकेतिक फोटो)

बम धमाकों की धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट। (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. चंडीगढ़-मोहाली में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी।

  2. पंजाब विधानसभा और दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट भी निशाने पर।

  3. धमकी भरे ईमेल और संदेशों की जांच जारी है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ और मोहाली में स्कूलों, पंजाब विधानसभा और पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के आगामी कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले ईमेल और संदेश सामने आने से सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। वायरल स्क्रीनशॉट में कई संस्थानों और आयोजन का उल्लेख किया गया है।

वायरल संदेशों के अनुसार, चंडीगढ़ के सेक्टर-42 स्थित एसआर किड्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-44 के सेंट जेवियर स्कूल और मोहाली के कुछ स्कूलों को निशाना बनाने की धमकी दी गई है। 

वायरल ईमेल के स्क्रीनशॉट में अक्टूबर से 27 नवंबर के बीच सिलसिलेवार धमाके करने की बात कही गई है। कुछ संदेशों में विधानसभा परिसर में आईईडी रखे होने और स्कूलों को दोपहर के समय निशाना बनाने का दावा किया गया है। दिलजीत दोसांझ के कॉन्र्स्ट को लेकर भी धमकी का उल्लेख है।

संदेशों में कुछ प्रतिबंधित संगठनों के नामों का इस्तेमाल किए जाने की बात भी सामने आई है। हालांकि, केवल ईमेल या स्क्रीनशॉट में किसी संगठन का नाम लिखे होने से उसकी संलिप्तता साबित नहीं होती।

यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ के 6 नामी स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी: पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल आते ही मचा हड़कंप

लोगों के लिए चेतावनी 

संबंधित पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की ओर से की गई कार्रवाई तथा तलाशी के नतीजों की आधिकारिक पुष्टि के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। लोगों से अपील है कि अपुष्ट स्क्रीनशॉट और संदेशों को बिना जांचे साझा न करें। किसी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें और सुरक्षा एजेंसियों के निर्देशों का पालन करें।