विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कौन हैं राजा दी किंग? जो चंडीगढ़ में लगाएंगे पेट्रोल का लंगर, बिटकॉइन के मुनाफे से बाटेंगे मुफ्त iPhone

Updated: Mon, 17 Aug 2026 07:27 PM (IST)

चंडीगढ़ में 18 अगस्त को 'राजा दी किंग' राकेश त्रेहन द्वारा मुफ्त पेट्रोल लंगर का आयोजन किया जा रहा है। बिटकॉइन के मुनाफे से यह सेवा की जा रही है।

राजा दी किंग राकेश त्रेहन। फोटो सोशल मीडिया

राजा दी किंग राकेश त्रेहन। फोटो सोशल मीडिया

HighLights

  1. चंडीगढ़ में 18 अगस्त को मुफ्त पेट्रोल का वितरण।

  2. राकेश त्रेहन 'राजा दी किंग' द्वारा आयोजित यह अनोखा लंगर।

  3. बिटकॉइन मुनाफे से सेवा, अगला लक्ष्य आईफोन लंगर।

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। आपने खाने-पीने का लंगर तो सुना होगा, लेकिन पेट्रोल का लंगर सुना है? अगर नहीं तो चंडीगढ़ में पेट्रोल का लंगर लगने जा रहा है। यहां आप 18 अगस्त को पेट्रोल पंप पर फ्री में पेट्रोल ले सकते हैं। दो जगहों पर यह लंगर लगाया जा रहा है। इसके बाद आईफोन का भी लंगर लगाया जाएगा।

कौन हैं राजा दी किंग

अमृतसर के रहने वाले राकेश त्रेहन दानवीर कर्ण हैं। उन्हें लोग राजा दी किंग के नाम से भी जानते हैं। वे इससे पहले भी कई बार लंगर लगा चुके हैं। अमृतसर और चंडीगढ़ में ही अलग-अलग तरह के लंगर लगाए गए हैं। राजा दी किंग माता के भक्त हैं। उनका कहना है कि उन पर महामाई की कृपा है और इसी कृपा से वह समय-समय पर लोगों के लिए लंगर लगाते हैं।

बिटकॉइन के मुनाफे से मुफ्त लंगर

राकेश त्रेहन के पिता अमृतसर में कपड़ा व्यापारी थे, लेकिन वह खुद बिटकॉइन का कारोबार करते हैं। बिटकॉइन से होने वाले मुनाफे का एक हिस्सा वह लोगों की सेवा में खर्च करते हैं। पेट्रोल के बाद उनका अगला लक्ष्य आईफोन का लंगर लगाने का है।

बांटे थे 500 रुपये के नोट

राजा दी किंग इससे पहले भी चंडीगढ़ में अलग-अलग तरह के लंगर लगा चुके हैं। बीते दिनों सेक्टर-8 में लगाए गए लंगर में उन्होंने लोगों को 500-500 रुपये के नोट देने के साथ फास्ट फूड, मैकडॉनल्ड का बर्गर और कोल्ड ड्रिंक भी उपलब्ध करवाई थी।

यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ में लगेगा पेट्रोल का लंगर, 18 अगस्त को मिलेगा 500-1000 का कूपन; इसके बाद मुफ्त iPhone बांटने का प्लान