पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष बनने पर परगट सिंह को राजा वड़िंग और सचिन पायलट समेत कई नेताओं ने दी बधाई, क्या बोले चन्नी?
अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस अवसर पर एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए पोस्ट लिखा।
-1790961308943_m.webp)
राजा वड़िंग और परगट सिंह। फोटो सोशल मीडिया
HighLights
अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने परगट सिंह को दी बधाई।
परगट सिंह पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष नियुक्त हुए।
राजा वड़िंग ने पुरानी तस्वीर साझा कर खुशी व्यक्त की।
डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिल गया। परगट सिंह को पंजाब की कमान सौंपी गई है। अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष बनने पर बधाई दी है। उन्होंने साथ वाली पुरानी फोटो शेयर कर पोस्ट लिखा है। इसके साथ ही सचिन पायलट, चरणजीत चन्नी और प्रताप बाजवा ने भी बधाई दी है।
Congratulations to Sardar @PargatSOfficial ji for being appointed as the President of the Punjab Pradesh Congress Committee @INCPunjab.
— Amarinder Singh Raja Warring (@RajaBrar_INC) October 2, 2026
My best wishes. pic.twitter.com/sH2UFmhZe6
सचिन पायलट ने राजा वड़िंग को कहा थैंक्यू
पंजाब कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट ने भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि पंजाब कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। मुझे उम्मीद है कि आपके नेतृत्व में पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन करेगी।
आप कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के विजन को पूर्ण समर्पण और निष्ठा के साथ जनता तक पहुंचाएंगे। पंजाब बदलाव के लिए तरस रहा है और इस समय कांग्रेस पार्टी को अपने संगठन को और मजबूत करना चाहिए, साथ ही जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाना चाहिए। साथ ही उन्होंने राजा वड़िंग को भो धन्यवाद दिया।
कांग्रेस अध्यक्ष @Kharge जी द्वारा श्रीमती आराधना मिश्रा जी को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष और इमरान मसूद जी को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।
— Sachin Pilot (@SachinPilot) October 2, 2026
साथ ही, चौधरी वीरेंद्र सिंह जी को कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त किए जाने पर… https://t.co/rjzmplyBvr
चरणजती चन्नी ने किया फैसले का स्वागत
चरणजीत सिंह चन्नी ने भी परगट सिंह को बधाई दी है। उन्होंने मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और सचिन पायलट के फैसले का स्वागत किया है।
We welcome the decision of Congress President Shri Mallikarjun @kharge ji, Shri @RahulGandhi ji, Shri @SachinPilot Ji and the entire Congress High Command for appointing @PargatSOfficial Ji as President of the Punjab Pradesh Congress Committee (PPCC)
— Charanjit Singh Channi (@CHARANJITCHANNI) October 2, 2026
क्या बोले प्रताप बाजवा
पंजाब के नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने भी परगट सिंह को बधाई दी है। उन्होंने लिखा कि हम उनकी सफलता और शुभकामनाएं की कामना करते हैं।
बता दें कि पंजाब कांग्रेस में नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के साथ ही पार्टी के भीतर एकजुटता का संदेश देने का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान और जालंधर कैंट से विधायक सरदार परगट सिंह को कांग्रेस हाईकमान ने अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की जगह पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति के तुरंत बाद पंजाब कांग्रेस प्रभारी एवं एआईसीसी महासचिव सचिन पायलट ने सोशल मीडिया के माध्यम से परगट सिंह को बधाई दी।
कांग्रेस में अब नजर इस बात पर है कि परगट सिंह कब चंडीगढ़ पहुंचकर औपचारिक रूप से कार्यभार संभालते हैं। संभावना है कि अगले सप्ताह पंजाब कांग्रेस भवन में उनके पदभार संभालने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जा सकता है।
Congratulations to @PargatSOfficial ji on being appointed President of Punjab Pradesh Congress Committee. Wishing him best and success. pic.twitter.com/1WJuBm50IQ
— Partap Singh Bajwa (@Partap_Sbajwa) October 2, 2026
