पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 22 अक्टूबर से, स्पीकर कुलतार संधवां ने जारी किया आदेश; जल्द जारी होगा कार्यक्रम
पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने 22 अक्टूबर से 16वीं पंजाब विधानसभा के 13वें सत्र का आयोजन 11 बजे से कराने की घोषणा कर दी है।

पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां।
HighLights
पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 22 अक्टूबर को
स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने बैठक बुलाई
चंडीगढ़ में सुबह 11 बजे होगी बैठक
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने 16वीं पंजाब विधानसभा के 13वें सत्र को 22 अक्टूबर को बुलाया है। जानकारी के अनुसार पंजाब विधानसभा की प्रक्रिया तथा कार्य संचालन संबंधी नियमावली के नियम 16 के दूसरे सब कलाज के तहत विधानसभा स्पीकर ने 10 अगस्त 2026 को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुई विधानसभा बैठक को 22 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे पंजाब विधानसभा चंडीगढ़ में बुलाया है।
सत्र का संभावित तिथिवार कार्यक्रम बाद में जारी किया जाएगा।
