रंगदारी न देने पर बटाला में कार एसेसरीज दुकान पर चली गोलियां, बाल-बाल बचे लोग; पुलिस जांच में जुटी
रंगदारी न देने के कारण कार एसेसरीज की दुकान पर बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चला दीं। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी और केवल शीशा टूटा।

शर्मा एसेसरीज दुकान पर जांच करते हुए पुलिस।
HighLights
बटाला में रंगदारी न देने पर दुकान पर फायरिंग हुई।
दो अज्ञात बाइक सवारों ने दुकान पर गोली चलाई।
दुकान मालिक को 50 लाख की रंगदारी मांगी गई थी।
जागरण संवाददाता, बटाला। बटाला में रंगदारी की मांग को लेकर एक बाइक पर आए दो अज्ञात आरोपितों ने जालंधर रोड़ पर शर्मा कार शिंगार की दुकान पर गोली चला दी। किसी व्क्ति को न लग कर दुकान के शीशे में जा लगी और दुकान का बाहरी शीशा टूट गया। वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार जिस समय इस वारदात को अंजाम दिया गया, उस समय दुकान के अंदर एसएसपी बटाला की गाड़ी का काम किया जा रहा था। शर्मा कार शिंगार की दुकान के मालिक ने बताया कि एसएसपी बटाला की गाड़ी का वह दुकान के बाहर काम कर रहा था।
यह भी पढ़ें- सरहिंद बस स्टैंड के पास खड़ी थी कार, अज्ञात हमलावरों ने चलाईं गोलियां; पुलिस जांच में जुटी
दुकान के अंदर आई पटाखे जैसी आवाज
इसी दौरान पटाखे जैसी आवाज आई तो हमने सोचा शायद बाहर कहीं किसी ने पटाख चलाया है। लेकिन इसी दौरान शीशा टूने की आवाज सुनाई दी। जबकि बाहर से कुछ लोग दौढ़ कर आए और बताया कि एक बाइक पर दो अज्ञात आए और गोलियां चला कर फरार हो गए हैं। दुकान के मालिक ने बताया कि उसे करीब दो महीने से 50 लाख की रंगदारी मांगी जा रही थी।
यह भी पढ़ें- अमृतसर के जेडी जिम में फायरिंग, नकाबपोश बदमाशों ने चलाई तीन राउंड गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
विदेशी नंबर से आई थी धमकियां
फोन करने वाले की तरफ से विदेशी नंबरों से काल कर धमकियां दी जा रही थी। जिसके बाद एसएसपी दफ्तर में लिखित में शिकायत भी दर्ज करवाई गई थी।डीएसपी सिटी सुखइंद्र सिंह ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे दो अज्ञात बाइक आए थे और गोलियां चला कर फरार हो गए थे। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। पुलिस की तरफ से मामले की जांच के लिए विभिन्न टीमों का गठन कर दिया गया है और आरोपितों पर पुलिस शीघ्र पहुंच जाएगी।
