शिक्षक दिवस पर पंजाब के 75 अध्यापक होंगे सम्मानित, देखें किस-किस का है लिस्ट में नाम
शिक्षक दिवस पर पंजाब के 75 शिक्षकों को राज्य पुरस्कार मिलेगा। बरनाला के अवनीश कुमार, अश्विनी कुमार और दलजिंदर सिंह का चयन होने से जिले में खुशी है।

ये AI जनरेटेड प्रतिकात्मक तस्वीर है।
HighLights
पंजाब सरकार शिक्षक दिवस पर 75 शिक्षकों को सम्मानित करेगी।
राज्य पुरस्कार-2026 में विभिन्न श्रेणियों के शिक्षक शामिल होंगे।
रोपड़ में सर्वाधिक और बरनाला के तीन शिक्षक चयनित हुए।
जागरण संवाददाता, जालंधर। शिक्षक दिवस के अवसर पर पंजाब सरकार की ओर से प्रदेश के 75 शिक्षकों को राज्य पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया जाएगा। राज्य स्तर पर होने वाले समारोह में विभिन्न जिलों के प्रिंसिपल, लेक्चरर, मास्टर कैडर, हेड मास्टर, हेड मिस्ट्रेस और प्राथमिक कैडर के शिक्षक शामिल होंगे। पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों में रोपड़ जिले के सबसे अधिक शिक्षक बताए जा रहे हैं।
राज्य स्तर पर दिए जाने वाले इन पुरस्कारों में 55 अध्यापकों को राज्य शिक्षक पुरस्कार, 10 शिक्षकों को युवा शिक्षक पुरस्कार, चार शिक्षकों को विशेष शिक्षक पुरस्कार और छह शिक्षकों को प्रशासनिक क्षेत्र में बेहतर सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- अमृतसर सुधार ट्रस्ट के बाहर प्रदर्शन, कूड़े की ट्रालियां लेकर पहुंचे मजदूर; SDO के तबादले पर अड़े
पंजाब के विभिन्न जिलों के अलग-अलग सरकारी स्कूलों में सेवाएं निभा रहे शिक्षकों का राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयन हुआ है। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, बेहतर शिक्षण व्यवस्था और शिक्षा के प्रति समर्पित सेवाओं को देखते हुए इन शिक्षकों को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- हाथ जोड़े, माथा टेका और फिर... जन्माष्टमी से रात पहले जालंधर के मंदिर में शिवलिंग से कांसे के नाग देवता चुराए
लिस्ट में देखें किसका है नाम-




यह भी पढ़ें- KP स्टेडियम उद्घाटन में AAP के दो गुट आमने-सामने, टिकट को लेकर बढ़ी खींचतान; परगट समर्थकों ने किया दावा
