पंजाब के मानसा में खेत में धमाका, तेज आवाज सुन लोग घरों से बाहर आए लोग; जांच में जुटी पुलिस
पंजाब के मानसा जिले के मल सिंह वाला गांव में आधी रात को एक ज़ोरदार धमाका हुआ। धमाके के कारण तूड़ी में आग लग गई और एक गहरा गड्ढा बन गया पर जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है। माना जा रहा है कि मिसाइलनुमा चीज़ पाकिस्तान की ओर से दागी गई है।

संवाद सहयोगी, मानसा। जिले के गांव मल सिंह वाला में आधी रात मिजाइलनुमा चीज गिरी। यह मिजाइलनुमा चीज गिरने के साथ बड़ा धमाका हुआ। जहां यह चीज गिरी वहीं तूड़ी को आग लग गई और गहरा गढ्ढा पड़ गया। हालांकि किसी तरह का कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ है।
सूचना मिलते की पुलिस व प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। प्रशासन ने आधिकारिक तौर पर इस बारे कोई जानकारी नहीं दी। ऐसा माना जा रहा है कि पाकिस्तान द्वारा यह मिजाइलनुमा चीज यहां दागी गई है। इसको लेकर गांव में लोग सहम गए हैं और लोगों में डर का माहौल है।
खेतों में हुआ धमाका
गांव मल सिंह वाला के सरपंच जसपाल सिंह व पूर्व पंच दर्शन सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब सवा 2 बजे गांव में एकदम रोशनी हुई। देखते ही देखते गांव के बाहर खेतों में धमाका हुआ और आग के भांगड़ निकल आए। वहीं पड़ी तूड़ी को आग लग गई और करीब पांच फीट तक गहरा गड्ढा हो गया।
लोगों में डर का माहौल
उन्होंने बताया कि देखने में यह कोई मिजलाइनुमा चीज लगती है, जिसने भारी तबाही मचाई। धमाका सुनकर सभी गांव के लोग डर गए हैं। सुबह घटना स्थल पर देखा गया कि दूर तक जमीन उखड़ गई है और उसने दूर-दूर तक तबाही मचाई है। दर्शन सिंह ने बताया कि उसने यह जमीन ठेके पर ली हुई है,जहां यह मिजाइलनुमा चीज गिरी है।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम बुढलाडा गगनदीप सिंह, डीएसपी पुशपिंदर सिंह, डीएसपी सिकंदर सिंह चीमा समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंचर जांच में जुट गई है।
यह भी पढ़ें- बठिंडा एयरफोर्स स्टेशन के पास धमाका, प्रशासन ने जारी किया रेड अलर्ट; लोगों के लिए एडवाइजरी जारी

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।