विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027: मानसा से 'AAP' ने सरदूलगढ़ पर खोला पत्ता, विजय सिंगला और बुधराम की सीटों पर सस्पेंस

Published: Sat, 31 Oct 2026 02:07 PM (IST)

आम आदमी पार्टी ने मानसा जिले की तीन विधानसभा सीटों में से सिर्फ सरदूलगढ़ से गुरप्रीत सिंह बनावाली को उम्मीदवार बनाया है, जबकि मानसा और बुढलाड़ा पर सस्पेंस बरकरार है।

सरदूलगढ़ विधायक गुरप्रीत सिंह बनावली।

सरदूलगढ़ विधायक गुरप्रीत सिंह बनावली।

HighLights

  1. AAP ने सरदूलगढ़ से गुरप्रीत बनावाली को उम्मीदवार बनाया।

  2. मानसा और बुढलाड़ा सीटों पर अभी भी सस्पेंस जारी।

  3. विजय सिंगला, बुधराम की उम्मीदवारी पर संशय बरकरार।

जागरण संवाददाता, मानसा। पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी की ओर से उम्मीदवारों की पहली सूची में घोषित सरदूलगढ़ से गुरप्रीत सिंह बनावाली का नाम घोषित कर दिया गया है। दूसरी बार बनावाली पर आम आदमी पार्टी ने भरोसा जताया है, जबकि मानसा और बुढ़लाड़ा सीटों पर सस्पेंस अभी बरकरार है।

अकाली दल को छोड़ आप पार्टी में शामिल हुए गुरप्रीत सिंह बनावाली को पार्टी ने 2022 के चुनाव में टिकट दिया था और बनावाली ने 75 हजार 817 वोट लेकर अपने विरोधी कांग्रेस के विक्रम मोफर को 41 हजार 371 वोट के मार्जिन से पराजित किया। विक्रम मोफर को 34 हजार 446 वोट मिले थे।

यह भी पढ़ें- पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 40 उम्मीदवारों के नाम शामिल; धूरी से मैदान में उतरेंगे CM मान

रूरल पंजाब के मुद्दों को उठाया

गुरप्रीत सिंह बनावली ग्रामीण क्षेत्र के मुद्दों को और विकास कार्यों को करवाने के लिए क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं और उन्होंने कांग्रेस और अकाली दल की परंपरागत सीट रही सरदूलगढ़ से बड़े मार्जिन से जीत प्राप्त करते दो परिवारों को अचंभित कर दिया था।

यह भी पढ़ें- पंजाब विधानसभा चुनाव 2027: 'AAP' ने तरनतारन से हरमीत संधू और खेमकरण से सरवन धुन पर फिर से जताया भरोसा

इाई-प्रोफाइल नाम अभी लिस्ट से बाहर

मानसा सीट से 2022 में पहली बार आप पार्टी की टिकट पर चुनाव जीते डॉ. विजय सिंगला को सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया था लेकिन कुछ समय बाद ही उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के सबूत मिलने के कारण खुद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उनको कैबिनेट रैंक से बाहर कर दिया गया था। बेशक उनको इस मामले में कलीन चिट मिल गई लेकिन उनकी टिकट को लेकर अभी भी सस्पेंस बरकरार है।

बुढलाड़ा आरक्षित सीट से लगातार दो बार 2017 और 2022 से विधायक बने प्रिंसिपल बुधराम का नाम भी पहली सूची में न आने को लेकर उनकी भी चिंता बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि इस सीट पर किसी बाहरी उम्मीदवार को उतारा जा सकता है।

यह भी पढ़ें- पंजाब विधानसभा चुनाव 2027: लुधियाना में AAP ने 7 विधायकों पर जाताया भरोसा, जेल में बंद संजीव अरोड़ा को भी टिकट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।