Tarantaran By Election Result 2025 Live: आप-बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर, वोटिंग की गिनती शुरू
पंजाब के तरनतारन में उपचुनाव के नतीजों से पहले सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मतगणना 14 नवंबर को होगी। सीमा सुरक्षा बल ने पाकिस्तान सीमा पर गश्त तेज कर दी है। आप, भाजपा, अकाली दल और कांग्रेस के उम्मीदवार मैदान में हैं। मतगणना के लिए विशेष व्यवस्था की गई है और पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी। इसे 2027 के राज्य चुनावों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

डिजिटल डेस्क, तरनतारन। पंजाब के सीमावर्ती जिले तरनतारन में शुक्रवार को विधानसभा सीट पर वोटिंग शुरू हो गई है। चुनावी नतीजों को साल 2027 के राज्य चुनावों के लिए एक महत्वपूर्ण संकेतक के रूप में देखा जा रहा है। मतगणना 14 नवंबर को सुबह 8 बजे माई भागो इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ नर्सिंग, पिद्दी में शुरू की गई।
इस बीच सुरक्षा चाक-चौबंद कर दी गई है। वहीं, सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने पाकिस्तान सीमा से सटे इलाकों में भी गश्त तेज कर दी है। 11 नवंबर के उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की हरमीत सिंह संधू, भारती जनता पार्टी के हरजीत सिंह संधू, शिरोमणि अकाली दल की सुखविंदर कौर रंधावा और कांग्रेस के करणबीर सिंह बुर्ज जैसे प्रमुख दावेदार हैं।
आम आदमी पार्टी विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल के निधन के कारण यह उपचुनाव कराना पड़ा और निर्वाचन अधिकारी गुरमीत सिंह के अनुसार, मतगणना दो हॉलों में होगी, जहां ईवीएम और डाक मतपत्रों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है तथा पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए माइक्रो-ऑब्जर्वर, पर्यवेक्षक, सहायक और एजेंट भी मौजूद रहेंगे।
LIVE UPDATES:
- विधानसभा की खाली घोषित की की सीट तरन तारन के लिए 11 नवंबर को मतदान हुआ था चुनाव आयोग के कार्यक्रम के तहत अब से थोड़ी देर बाद मतगणना का कार्य शुरू हो गया है। चुनाव मैदान में कुल 15 प्रत्याशी कूदे हैं जिनमें से आम आदमी पार्टी के हरमीत सिंह संधू, भाजपा की हरजीत सिंह संधू, शिअद की सुखविंदर को रंधावा कांग्रेस के कर्मवीर सिंह बुर्ज शामिल है।जिला चुनाव अधिकारी एस राहुल और अन्य आब्जर्वर की मौजूदगी में यह काम शुरू हुआ।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।