Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chandra Gochar 2025: इन राशियों के लिए अगले दो दिन रहेंगे बेहद खास, चमकेगा राजनीतिक करियर

    Updated: Wed, 12 Nov 2025 09:00 PM (IST)

    ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्र देव अगले दो दिनों तक सिंह राशि में रहेंगे, जिससे तुला और धनु राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा। तुला राशि वालों को राजनीति और व्यवसाय में सफलता मिलेगी, मान-सम्मान बढ़ेगा। धनु राशि वालों को व्यापार में उन्नति, यात्रा के अवसर और मनोकामना पूर्ति होगी।  

    Hero Image

    चंद्र देव को कैसे प्रसन्न करें?

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में चंद्र देव को मन का कारक माना जाता है। चंद्र देव कर्क राशि के स्वामी हैं। वहीं, वृषभ राशि के जातकों को शुभ फल देते हैं। इस राशि में चंद्र देव उच्च के होते हैं। चंद्र देव की कृपा बरसने से जातक को सभी प्रकार के शुभ कामों में सफलता मिलती है। साथ ही मानिसक सेहत भी अच्छी रहती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ज्योतिषियों की मानें तो वर्तमान समय में चंद्र देव सिंह राशि में विराजमान हैं। इस राशि में चंद्र देव अगले दो दिनों तक रहेंगे। चंद्र देव के सिंह राशि में उपस्थित रहने से दो राशि के जातकों के लिए अगले दो दिन बेहद खास रहेंगे। इनमें एक राशि के जातकों का राजनीतिक करियर चमकेगा। आइए जानते हैं-

    तुला राशि

    7

    तुला राशि के जातकों के लिए चन्द्रमा का गोचर बेहद शुभ साबित हो सकता है। खासकर, राजनीति से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिल सकती है। जो कोई राजनीति क्षेत्र में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, उन्हें सफलता मिलेगी। राजनीति क्षेत्र में उनका कद बढ़ेगा। समाज और परिवार में उनका मान-सम्मान बढ़ेगा। पद-प्रतिष्ठा में भी बढ़ोतरी होगी। कारोबार से जुड़े लोगों के लिए समय भी अनुकूल है। बिजनेस से आपको धन लाभ होगा। आपके स्वभाव में चंचलता आएगी। आपको अपनी चंचलता को शक्ति बनाकर जीवन में आगे बढ़ना होगा। आपको विभिन्न प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। कुल मिलाकर कहें तो समय बेहद अनुकूल है।

    धनु राशि

    9

    चंद्र देव के राशि परिवर्तन करने से धनु राशि के जातकों को बिजनेस में विशेष सफलता मिलेगी। यात्रा के योग बन रहे हैं। अगले दो दिनों में कोई बड़ी विश पूरी होगी। थोड़े से प्रयास से आपको सफलता मिलेगी। यात्रा करने का मौका मिलेगा। संतान सुख मिलेगा। हालांकि, व्यापार से जुड़े लोग अपनी प्लानिंग को लेकर दुविधा में रह सकते हैं। आप कई बार अपने फैसले बदल सकते हैं। बीच (समुद्र तट) पर जाने का अवसर मिलेगा। चंद्र देव की कृपा से वकील और व्यापारी वर्ग के लोगों को लाभ मिल सकता है।

    यह भी पढ़ें- Chandra Gochar 2025: इन राशियों के जीवन में होगा नया सवेरा, कर्ज से मिलेगी मुक्ति

    यह भी पढ़ें- Chandra Gochar 2025: चांदी की तरह चमकेगी इन राशियों की तकदीर, कर्ज की समस्या से भी मिलेगी मुक्ति

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।