विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंद्र ग्रहण के तुरंत बाद करें इन 5 में से कोई भी 1 दान, कुंडली के सारे दोष हो जाएंगे छूमंतर

Updated: Mon, 24 Aug 2026 08:02 PM (IST)

चंद्र ग्रहण के बाद दान-पुण्य करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 5 चीजें हैं जिनका दान कुंडली के दोषों को शांत करता है।

ग्रहण के बाद क्यों जरूरी है दान? (AI-Generated Image)

ग्रहण के बाद क्यों जरूरी है दान? (AI-Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। चंद्र ग्रहण का नाम सुनते ही लोगों के मन में कई तरह का डर आने लगता है। लेकिन, हमारी पुरानी मान्यताओं और ज्योतिष शास्त्र में इस दिन को दान-पुण्य के लिए बेहतर दिन बताया गया है। ग्रहण के दिन भले ही कई तरह के परहेज करने पड़ते हैं लेकिन ये दिन नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए भी अच्छा माना गया है।

ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को हमारे मन का कारक मानते हैं। कहते हैं कि ग्रहण के दौरान चंद्रमा पीड़ित होता है, जिसका सीधा असर हमारे दिमाग और मानसिक शांति पर पड़ता है। ऐसे में अगर हम ग्रहण के बाद कुछ खास चीजों का दान करते हैं, तो चंद्रमा से जुड़े सभी बुरे प्रभाव कम हो जाते हैं। इससे न सिर्फ मन का संतुलन बेहतर होता है, बल्कि परिवार में भी खुशहाली का माहौल बनता है।

ग्रहण के दिन दान क्यों जरूरी?

शास्त्रों के अनुसार, ग्रहण के समय किए गए मंत्र जप, पूजा और दान का फल कई गुना बढ़ जाता है। जैसे ही ग्रहण खत्म हो, सबसे पहले स्नान करें और फिर अपनी हैसियत के हिसाब से दान करें। बस ध्यान रखें कि दान करते समय मन में कोई घमंड या अहंकार का भाव नहीं होना चाहिए।

ग्रहण पर करें इन चीजों का दान

दीप दान: चाहे सूर्य ग्रहण हो या चंद्र ग्रहण, इस दिन इस दिन दीप दान करना बेहद प्रभावशाली माना गया है। चंद्र ग्रहण के दिन पवित्र नदी में मिट्टी का दीपक जलाकर बहाने से जीवन की तमाम परेशानियां दूर होती हैं और सकारात्मक ऊर्जा आती है। आप घर पर भी चंद्रमा का ध्यान करते हुए दीप जला सकते हैं।

अन्न दान (अनाज): हिंदू धर्म में भूखे को खाना खिलाना सबसे बड़ा पुण्य माना गया है। आप जरूरतमंदों को पका हुआ भोजन करा सकते हैं या कच्चा राशन (गेहूं, चावल, दाल) दान कर सकते हैं। इससे चंद्रमा से जुड़ा दोष शांत होता है।

पैसे (धन) का दान: अपनी कमाई का कुछ हिस्सा दूसरों की भलाई के लिए जरूर निकालें। इससे कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है और मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं।

चांदी या मोती का दान: मानसिक तनाव से जूझ रहे लोगों के लिए चांदी या मोती का दान बहुत प्रभावशाली माना गया है। साथ ही, जिनकी कुंडली में चंद्रमा पर राहु-केतु का बुरा असर है, वो लोग भी यह दान कर सकते हैं।

सफेद चीजों का दान: चंद्रमा का रंग सफेद है, इसलिए ग्रहण के दिन सफेद चीजें जैसे- दूध, चीनी, चावल, सफेद मिठाइयां या सफेद कपड़े का दान बेहद शुभ माना जाता है।

यह भी पढ़ें- क्या आज भारत में दिखेगा साल 2026 का आखिरी सूर्य ग्रहण? खगोलीय घटना का सही समय, सूतक काल समेत पूरी डिटेल

यह भी पढ़ें- Surya Grahan 2026: आज सूर्य ग्रहण की यादगार रात, होगी 100 उल्कापिंडों की बरसात; नग्न आंखों से दिखेगा नाजारा

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।