Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Surya Gochar 2024: करवा चौथ से पहले सूर्य देव करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों की बदलेगी फूटी किस्मत

वर्तमान समय में सूर्य देव कन्या राशि में विराजमान हैं। इस राशि में सूर्य देव 16 अक्टूबर तक रहेंगे। इसके अगले दिन सूर्य देव राशि परिवर्तन करेंगे। सूर्य देव 17 अक्टूबर को कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में गोचर करेंगे। सूर्य देव के राशि परिवर्तन से कई (Surya Gochar 2024) राशि के जातकों को लाभ होगा। सूर्य देव की पूजा करने से करियर में मनमुताबिक सफलता मिलती है।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Sun, 06 Oct 2024 02:00 PM (IST)
Hero Image
Surya Gochar 2024: सूर्य देव को कैसे प्रसन्न करें ?

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ मनाया जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं पति की लंबी आयु और सुख-सौभाग्य में वृद्धि के लिए व्रत रखती हैं। वर्तमान समय में अविवाहित लड़कियां भी शीघ्र विवाह के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार, 20 अक्टूबर को करवा चौथ है। इससे पूर्व आत्मा के कारक सूर्य देव (Surya Gochar 2024) राशि परिवर्तन करेंगे। सूर्य देव के राशि परिवर्तन करने की तिथि पर संक्रांति मनाई जाएगी। इस दिन से कई राशि के जातकों का भाग्योदय होगा। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

सूर्य राशि परिवर्तन (Surya Gochar 2024)

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 17 अक्टूबर को सूर्य देव कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में सूर्य देव 15 नवंबर तक विराजमान रहेंगे। इससे पहले सूर्य देव 23 अक्टूबर को स्वाति और 06 नवंबर को विशाखा नक्षत्र में गोचर करेंगे। सूर्य देव के राशि परिवर्तन से कई राशि के जातकों को लाभ प्राप्त होगा।  

यह भी पढ़ें: इन राशियों को मिलेगा जीवनसाथी, रिश्ते में आएगी शहद जैसी मिठास

कन्या राशि

सूर्य देव के राशि परिवर्तन करने से कन्या राशि के जातकों को भी धन लाभ होगा। ईश्वर में आस्था रखने वाले साधकों को विशेष लाभ होगा। सूर्य देव की असीम कृपा बरसेगी। करियर को नया आयाम मिलेगा। ननिहाल से धन लाभ हो सकता है। वहीं, विवाहित जातकों का ससुराल से संबंध मधुर होगा। क्रिएटिविटी से जुड़े लोगों को प्रतिभा तराशने का उत्तम समय रहेगा। करियर को नया आयाम मिलेगा।

धनु राशि

धनु राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं और आराध्य जगत के पालनहार भगवान विष्णु हैं। सूर्य देव के राशि परिवर्तन से धनु राशि के जातकों को लाभ प्राप्त होगा। इस राशि के जातकों की आमदनी में बढ़ोतरी होगी। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। आप सही जगह पर निवेश करने में सफल होंगे। इससे आपको विशेष धन लाभ होगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे। ससुराल से धन प्राप्त होगा। हालांकि, स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। पिता के साथ संबंध मधुर रहेगा। पिता जी की सेवा करें। रोजाना सूर्य देव को जल का अर्घ्य दें।

मकर राशि

सूर्य देव के राशि परिवर्तन करने से मकर राशि के जातकों को करियर और कारोबार में लाभ हो सकता है। सूर्य देव मकर राशि के करियर भाव में उपस्थित रहेंगे। इस भाव में सूर्य देव के रहने से जातक को करियर और कारोबार में मनमुताबिक सफलता मिलती है। हालांकि, मकर राशि के स्वामी शनिदेव हैं और करियर भाव के स्वामी शनिदेव ही हैं। अतः करियर संबंधी फैसले लेते समय घर के बड़ों की अवश्य सलाह लें। कार्तिक माह आपके लिए उत्तम रहने वाला है। अधिकारी वर्ग से सम्मानित हो सकते हैं। नवरात्र के दौरान बिजनेस में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ें: कुछ राशियों के लिए प्यार, तो कुछ के लिए तकरार से भरा रहेगा ये महीना

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।