विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

परवरिश में न करें ये 4 गलतियां, बच्चे चुपचाप सीखते हैं आपकी आदतें; आचार्य चाणक्य से समझें सही तरीका

Published: Mon, 05 Oct 2026 02:47 PM (IST)

बच्चे सिर्फ आपकी बातें नहीं सुनते, वे आपके व्यवहार से सीखते हैं। जानिए चाणक्य नीति के अनुसार माता-पिता की कौन सी 4 आदतें बच्चों के भविष्य पर असर डालती हैं।

कैसे करें बच्चों की परवरिश (AI-Generated Image)

कैसे करें बच्चों की परवरिश (AI-Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। एक कहावत है कि बच्चे कच्चे घड़े की तरह होते हैं, उन्हें आप जैसा आकार देंगे, वो वैसे ही ढल जाएंगे। लेकिन, अक्सर हम यह भूल जाते हैं कि बच्चे उपदेशों से कम और हमारे व्यवहार से ज्यादा सीखते हैं। घर में वो जो भी देखते हैं ऑबजर्व करते हैं और सेकेंडों में सीख जाते हैं। घर का माहौल और बड़ों का एक-दूसरे के प्रति रवैया उनके मन पर सीधा असर डालता है।

आचार्य चाणक्य ने भी अपनी नीतियों में बच्चों के सही विकास और अनुशासन पर खास जोर दिया है। उनका मानना था कि केवल लाड़-प्यार ही काफी नहीं है, बल्कि सही-गलत की सीमा तय करना भी जरूरी है:

चाणक्य नीति के अध्याय 3 के श्लोक 10 के अनुसार-

लालनाद् बहवो दोषास्ताडनाद् बहवो गुणाः।
तस्मात्पुत्रं च शिष्यं च ताडयेन्न तु लालयेत्॥

इस श्लोक का अर्थ है- बहुत ज्यादा लाड़-प्यार से बच्चों में दोष पनपते हैं, जबकि सही मार्गदर्शन और अनुशासन से गुण आते हैं। आज के दौर में इसका मतलब मारपीट नहीं, बल्कि प्यार से सही सीमाएं तय करना है।

आइए समझते हैं उन 4 आदतों के बारे में जिन्हें बदलकर हम बच्चों को बेहतर इंसान बना सकते हैं:

  • प्यार जताने का मतलब बच्चे की हर जायज-नाजायज मांग मानना नहीं है। बिना रोक-टोक की सुविधाएं बच्चे को जिद्दी बना देती हैं, जिससे वह चीजों और रिश्तों की कद्र करना भूल जाता है।
  • जब माता-पिता बच्चे के सामने एक-दूसरे से ऊंची आवाज में बात करते हैं या नीचा दिखाते हैं, तो बच्चा सीखता है कि मतभेद सुलझाने का यही तरीका है। रिश्तों में सम्मान बनाए रखना सबसे पहला सबक होना चाहिए।
  • बच्चा गलती करे तो प्यार के नाम पर उसे छिपाना सही नहीं है। डांटने या डराने के बजाय उसे समझाएं कि क्या गलत हुआ और उसे कैसे सुधारा जाए। इससे उसमें जिम्मेदारी की भावना आती है।
  • किसी फोन को टालने के लिए बहाना बनाना या छोटी बातों में झूठ बोलना बच्चे की नजर से छिपता नहीं है। जब बच्चे बड़ों को ऐसा करते देखते हैं, तो झूठ बोलना उनके लिए आम बात बन जाती है।

परवरिश नियम थोपने का नाम नहीं है, बल्कि खुद एक मिसाल बनने का प्रोसेस है। अगर हम खुद ईमानदारी, संयम और सम्मान का आचरण करें, तो बच्चों को अलग से सिखाने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी।

यह भी पढ़ें- चाणक्य नीति: ऑफिस में बॉस के सामने भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना रातों-रात खत्म हो सकता है करियर!

यह भी पढ़ें- नौकरी-पैसा ही काफी नहीं! चाणक्य नीति के अनुसार बेटी के लिए वर चुनते समय जरूर परखें ये गुण

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।