विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

करवाचौथ पर भद्रा का साया! न हों परेशान, ज्योतिषी ने बताया पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त और चांद निकलने का समय

Published: Wed, 28 Oct 2026 09:00 AM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2026 09:51 AM (IST)

करवाचौथ 2026 (Karwa Chauth 2026) पर भद्रा का साया होने के कारण महिलाओं में चिंता बढ़ गई है कि किस ...और पढ़ें

करवाचौथ पर कब करें पूजा? (Picture Credit: AI Generated)

करवाचौथ पर कब करें पूजा? (Picture Credit: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, करवाचौथ का पर्व आज यानी 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। यह सुहागिन महिलाओं के लिए अखंड सौभाग्य, समर्पण और अटूट प्रेम का पर्व माना जाता है। इस अवसर पर सुहागिन महिलाएं व्रत रखकर करवा माता की पूजा-अर्चना करती हैं और चंद्रमा निकलने पर अर्घ्य देकर अपना व्रत खोलती हैं।

हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य या पूजा-पाठ के दौरान भद्रा का विशेष ध्यान रखा जाता है, क्योंकि भद्रा काल में किसी भी शुभ काम और पूजा-पाठ की मनाही होती है। इस बार करवाचौथ पर भद्रा का साया है, जिसकी वजह से सुहागिन महिलाओं की चिंता बढ़ गई है। आपके लिए यह जानना जरूरी है कि करवाचौथ के दिन भद्रा का समय क्या है और इसका वास कहां होगा। आइए एस्ट्रोपत्री की ज्योतिषी पूजा आहूजा से जानते हैं कि करवाचौथ पर भद्रा का साया होने की स्थिति में पूजा का सबसे सटीक और शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

भद्रा काल और उसका प्रभाव (Karwa Chauth 2026 Bhadra Kaal Time)

पंचांग के अनुसार, 29 अक्टूबर 2026 को करवाचौथ के दिन सुबह 6 बजकर 25 मिनट से 6 बजकर 46 मिनट तक लगभग 21 मिनट के लिए भद्रा थी, जो कि अब समाप्त हो चुकी है और रात की पूजा या चंद्रोदय के समय में इसका कोई भी प्रभाव नहीं दिखाई देगा।

चूंकि भद्रा प्रातः 6 बजकर 46 पर ही पूरी तरह से समाप्त हो गई है, इसलिए आप पूरे दिन सुहाग से जुड़े कोई भी काम जैसे मेहंदी लगाना, सोलह श्रृंगार करना या फिर करवचौथ पूजा की सामग्री खरीदने जैसे काम कर सकती हैं। पूजा आहूजा बताती हैं कि करवाचौथ के पावन पर्व पर भद्रा का साया और पूजा के शुभ मुहूर्तों को लेकर विशेष ध्यान रखना जरूरी होता है।

करवाचौथ 2026 पूजा शुभ मुहूर्त (Karwa Chauth Puja Muhurat 2026)

ब्रह्म मुहूर्त (सरगी का समय): सुबह 04 बजकर 58 बजे से सुबह 05 बजकर 46 मिनट तक। (Karwa Chauth 2026 Sargi Time)
शाम की पूजा का शुभ मुहूर्त: शाम 05 बजकर 38 बजे से 06 बजकर 56 मिनट तक (कुल अवधि करीब 1 घंटे 18 मिनट)। (अन्य पंचांग के अनुसार पूजा का यह मुहूर्त शाम 05 बजकर 46 मिनट से 07 बजकर 04 मिनट तक भी मान्य है।)

करवाचौथ 2026 चांद निकलने का समय (Karwa Chauth 2026 Moonrise Time)

आज करवाचौथ के दिन चंद्रोदय का समय: रात लगभग 08 बजकर 17 मिनट पर होगा। हालांकि यह स्थान के अनुसार थोड़ा बदल भी सकता है। 

आप भी चंद्रोदय का समय ध्यान में रखते हुए  करवाचौथ की पूजा कर सकती हैं और विधि-विधान से चांद को अर्घ्य दे सकती हैं। 

यह भी पढ़ें- सिर्फ सजने-संवरने के लिए नहीं! पति की लंबी उम्र की कामना से जुड़ा है 16 श्रृंगार, करवा चौथ पर क्यों है जरूरी?

यह भी पढ़ें- Karwa Mata Story: जिनकी होती है पूजा, आखिर कौन हैं वो 'करवा माता'? व्रत से पहले जरूर पढ़ें अनसुना रहस्य

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।