हस्तरेखा शास्त्र: किस्मत वालों के अंगूठे पर होती हैं ऐसी गजब की रेखाएं, मिलते हैं कई शुभ फल
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, अंगूठे पर कुछ विशेष रेखाएं और बनावट व्यक्ति के भाग्य, धन और सफलता का संकेत देती हैं। चलिए इनके बारे में जानते हैं।

अंगूठे की खास रेखाएं। (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हस्तरेखा शास्त्र में हाथ की रेखाओं के साथ-साथ उंगलियों और अंगूठे की रेखाओं को भी काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। खासतौर पर अंगूठे को व्यक्ति की इच्छाशक्ति, सोच और निर्णय लेने की क्षमता से जोड़कर देखा जाता है। अंगूठे पर बनी कुछ विशेष रेखाओं और उसकी बनावट को शुभ माना गया है।
माना जाता है कि जिन लोगों के अंगूठे पर खास तरह की रेखाएं होती हैं, उन्हें जीवन में धन, सम्मान और सफलता के कई अवसर मिल सकते हैं। आइए जानते हैं अंगूठे की रेखाओं से जुड़े ऐसे ही कुछ शुभ संकेतों के बारे में।
अंगूठे पर यव का निशान
हस्तरेखा शास्त्र में अंगूठे पर 'U' के निशान को बहुत शुभ माना जाता है। यू का आकार जौ के दाने या अंग्रेजी के अक्षर 'U' जैसा दिखाई दे सकता है। यह निशान अंगूठे के मध्य या उसके निचले हिस्से में दिखाई देने की मान्यता है।
कहा जाता है कि जिन लोगों के अंगूठे पर स्पष्ट यू का निशान होता है, वे बुद्धिमान और भाग्यशाली होते हैं। ऐसे लोगों को जीवन में धन-संपत्ति, मान-सम्मान और सुख-सुविधाएं आसानी से हासिल हो जाती है। ऐसा भी माना जाता है कि ये लोग अपने परिवार का नाम रोशन करने में भी आगे होते हैं।
अंगूठे के तीन पर्व
आमतौर पर अंगूठे में दो प्रमुख पर्व होते है। ये पर्व भी एक तरह से रेखाओं से ही बनते हैं। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जिन जातकों के अंगूठे में तीन पर्व बनते हैं, उन्हें भी बहुत भाग्यशाली माना जाता है।
- अंगूठे के पहले पर्व को इच्छाशक्ति से जोड़ा जाता है। माना जाता है कि यह पर्व गहरा और स्पष्ट हो तो व्यक्ति अपने लक्ष्य को जब तक पूरा नहीं कर लेता है, तब तक उसके पीछे ही लगा रहता है।
- दूसरे पर्व का संबंध ज्ञान और तर्क से माना जाता है। ऐसा अंगूठा व्यक्ति की सोचने और किसी निर्णय पर पहुंचने की क्षमता को मजबूत बनाता है।
- तीसरे पर्व को अंतर्ज्ञान से जोड़ा जाता है। मान्यता के अनुसार इससे व्यक्ति में परिस्थितियों को पहले से भांपने या किसी घटना का अंदाजा लगाने की क्षमता हो सकती है।
लंबा अंगूठा क्या बताता है?
हस्तरेखा शास्त्र में लंबे अंगूठे को बुद्धिमत्ता और मजबूत व्यक्तित्व से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे व्यक्ति अपने फैसले खुद लेते हैं और परिस्थितियों को समझकर आगे बढ़ने में विश्वास रखते हैं। ये लोग अपने सभी काम को बहुत ही ज्यादा व्यवस्थित रूप से करते हैं और अपने विचारों को कायम रखते हैं।
यह भी पढ़ें- हस्तरेखा शास्त्र: छोटी उंगली देखकर जानें व्यक्ति कितना धनवान बनेगा
यह भी पढ़ें- हस्तरेखा शास्त्र: आपकी हथेली पर भी है चक्र का निशान, पढ़ें कैसी हो सकती है किस्मत?
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है
