Margashirsha Month 2023: भगवान कृष्ण की लगाएं इन चीजों का भोग, धन-धान्य से भरा रहेगा भंडार
Margashirsha Month 2023 अगर आप भी कान्हा की कृपा पाना चाहते हैं तो उनकी पूजा सच्चे दिल से करें। साथ ही ज्योतिष शास्त्र में बताए गए कुछ उपायों को भी आजमाएं जिनके बेहतर परिणाम आपको जल्द देखने को मिल जाएंगे। ऐसे में आज हम इस महीने भगवान कृष्ण को प्रसन्न करने के लिए क्या भोग लगाना चाहिए इसके बारे जानेंगे जो इस प्रकार है -

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Margashirsha Month 2023: मार्गशीर्ष माह को लेकर लोगों की अपनी- अपनी मान्यताएं हैं। यह महीना श्री कृष्ण की पूजा के लिए समर्पित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस पूरे महीने भगवान कृष्ण की आराधना करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। अगर आप भी कान्हा की कृपा पाना चाहते हैं, तो उनकी पूजा सच्चे दिल से करें।
साथ ही ज्योतिष शास्त्र में बताए गए कुछ उपायों को भी आजमाएं, जिनके बेहतर परिणाम आपको जल्द देखने को मिल जाएंगे। ऐसे में आज हम इस महीने भगवान कृष्ण को प्रसन्न करने के लिए क्या भोग लगाना चाहिए इसके बारे जानेंगे, जो इस प्रकार है-
यह भी पढ़ें: Masik Shivratri 2023: मासिक शिवरात्रि के दिन घर लाएं ये चीजें, प्रसन्न होंगे भगवान शंकर

माखन-मिश्री
मार्गशीर्ष महीने में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा का विधान है। ऐसे में अगर इस माह उन्हें माखन-मिश्री का भोग लगाया जाए, तो वे बेहद प्रसन्न होते हैं, क्योंकि यह उनका सबसे प्रिय भोग है। इस पवित्र भोग से कान्हा की पूर्ण कृपा प्राप्त होती है।
धनिया की पंजीरी
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अगर आर्थिक तंगी से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो इस मार्गशीर्ष महीने में भगवान श्रीकृष्ण को धनिया की पंजीरी का भोग लगाएं। ज्योतिष शास्त्र में धनिया को धन का प्रतीक माना गया है। ऐसे में इस भोग को चढ़ाने से धन संबंधी आपकी सभी मुश्किलें धीरे-धीरे समाप्त हो जाएंगी।
पंचामृत
श्रीकृष्ण को पंचामृत चढ़ाना अति शुभ माना गया है। कहा जाता है कि इसके बिना भगवान कृष्ण का भोग और पूजा अधूरी रहती है। ऐसे में अगर इस महीने आप गोपाल को चरणामृत का भोग लगाते हैं, तो आपके जीवन की हर मुश्किलों का अंत हो जाता है। साथ ही ग्रह पीड़ा से मुक्ति मिलती है।
यह भी पढ़ें: Kaal Bhairav Jayanti 2023: कल पूजा के समय जरूर करें काल भैरव के 108 नामों का मंत्र जाप, बनेंगे सारे बिगड़े काम
डिसक्लेमर- 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देंश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी'।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।