विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शनि की साढ़ेसाती से भाई है परेशान? रक्षाबंधन के दिन करें ये काम, जीवन के सारे दुख होंगे दूर

Updated: Mon, 24 Aug 2026 04:53 PM (IST)

रक्षाबंधन 2026 पर भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत करने और शनि की साढ़ेसाती या ढैया के प्रभाव को कम करने के लिए विशेष उपाय बताए गए हैं। इनमें नारियल उवारना, राखी के रंग का चयन और बहन का आशीर्वाद लेना शामिल है, जिससे जीवन में सुख-शांति बनी रहे।

रक्षाबंधन के उपाय (AI-Generated Image)

रक्षाबंधन के उपाय (AI-Generated Image) 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में सबसे पवित्र और प्रमुख रक्षाबंधन (Raksha Bandhan 2026) का पर्व माना जाता है। इस पर्व को हर साल देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाता है। सावन पूर्णिमा के दिन बहन अपने भाई की कलाई पर बांधती है और तिलक करती है। साथ ही भाई जीवन भर उसकी रक्षा का संकल्प लेता है। साथ ही कोई उपहार देता है।

इस पर्व को भाई और बहन के प्यार का प्रतीक माना जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार रक्षाबंधन का पर्व 28 अगस्त (Raksha Bandhan 2026 Date) को मनाया जाएगा। इस खास अवसर पर कई खास उपाय किए जाते हैं, जिससे बहन और भाई के जीवन में सदैव सुख-शांति बनी रहती है और रिश्ते में मधुरता बनी रहती है।

अगर किसी किसी भाई पर शनि की साढ़ेसाती या ढैया चल रही हो, तो रक्षाबंधन के दिन शनि की साढ़ेसाती या ढैया के प्रभाव को कम करने के लिए उपाय जरूर करें। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको एस्ट्रोपत्री के श्री चंद्रेश शर्मा जी के अनुसार आपको बताते हैं कि यदि किसी भाई पर शनि की साढ़ेसाती या ढैया चल रही हो, तो उन्हें कौन-से उपाय करने चाहिए।

_ raksha bandhan 2026

(AI-Generated Image) 

"शनैश्चर कृता पीड़ा शाम्यति भ्रातृ वंदनात्।" — ज्योतिष उपाय

साढ़ेसाती के प्रभाव को कम करने के उपाय

रक्षाबंधन के दिन बहनें अपने भाइयों के लिए निम्नलिखित सरल और प्रभावी उपाय कर सकती हैं:

नारियल उवारने का उपाय: इस दिन बहन अपने भाई को राखी बांधने के बाद उसके सिर से 7 बार नारियल उवारकर (वारकर) जल में प्रवाहित करवाए।
राखी के रंग का चयन: बहन अपने भाई को नीले या काले रंग की राखी बांधने से बचे और केवल लाल, पीले या केसरिया रंग का रेशमी धागा ही कलाई पर बांधे।
बहन का आशीर्वाद: रक्षाबंधन के दिन भाई द्वारा अपनी बहन को सामर्थ्य अनुसार उपहार देकर उसका आशीर्वाद लेने से शनिदेव की पीड़ा शांत होती है और जीवन में कष्टों से राहत मिलती है

यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर मंडराया चंद्र ग्रहण का साया, क्या भारत में दिखाई देगा या नहीं? यहां पढ़ें सही जानकारी

जरूर करें ये उपाय

रक्षाबंधन के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और सूर्य देव को अर्घ्य दें। इसके बाद शिव जी का दूध, दही, शहद, घी जल, और शक्कर से अभिषेक करें। दीपक जलाकर आरती करें और फल समेत आदि चीजों का भोग लगाएं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से महादेव की कृपा बरसती है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने का समय?

रक्षाबंधन का पर्व 28 अगस्त को है। इस दिन राखी बांधने का सही समय 05 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक है।

यह भी पढ़ें- राखी में क्यों लगाई जाती हैं 3 गांठें? ज्योतिषी ने बताया ब्रह्मा, विष्णु और महेश से जुड़ा इसका गहरा रहस्य

यह भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2026: भद्रा की बाधा नहीं, जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त; मेष से मीन तक किस राशि के लिए कौन सा रंग शुभ?

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।