Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अगस्त 2026 वाहन खरीदने के शुभ दिन : 7, 16, 20, 28 सहित महीने के ये 10 दिन नई गाड़ी खरीदने के लिए रहेंगे अच्‍छे

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 01:30 PM (IST)

    अगस्त 2026 में कार, बाइक या स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं तो इन 10 शुभ दिनों का ध्यान रखें। ...और पढ़ें

    अगस्त 2026 में वाहन कब खरीदें ?  (Picture Credit- magnific)

    अगस्त 2026 में वाहन कब खरीदें ?  (Picture Credit- magnific)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। चतुर्मास के शुरू होते ही लोगों के घरों में मंगल कार्य होना बंद हो गए हैं। लेकिन जन्मदिन, वेडिंग एनिवर्सरी या फिर बच्चों के जन्म पर लोग अपने घर नई वस्तुएं लेकर आते हैं, जिसमें वाहन खरीदना सबसे ज्यादा प्रचलित है। ऐसे में अगस्त के महीने में यदि आपके घर में ऐसा कोई विशेष दिन आने वाला है और उस पर नया वाहन खरीदना चाहते हैं, तो एस्ट्रोपत्री के ज्योतिषी चंद्रेश शर्मा हमें इस माह की कुछ शुभ तिथियां और मुहूर्त बता रहे हैं, जो वाहन खरीदने के लिए सबसे अच्छे माने जा रहे हैं।

    एस्ट्रोपत्री के ज्योतिषी चंद्रेश शर्मा के अनुसार, " नया वाहन या कार खरीदने के लिए अगस्त 2026 में कई बेहद शुभ और फलदायी मुहूर्त बन रहे हैं। अगस्त 2026 वाहन मुहूर्त के तहत राहुकाल और भद्रा के समय को छोड़कर इन श्रेष्ठ तिथियों में अपनी सपनों की गाड़ी खरीदी जा सकती है।"

     

    अगस्त 2026 में वाहन खरीदने की श्रेष्ठ तिथियां

    तिथि दिन शुभ वाहन क्रय मुहूर्त नक्षत्र तिथि
    7 अगस्त 2026  शुक्रवार  शाम 06 बजकर 43 मिनट से लेकर 8 अगस्‍त सुबह  05 बजकर 46 मिनट तक   रोहिणी  दशमी
     9 अगस्त 2026  रविवार  सुबह 05 बजकर 47 मिनट से लेकर सुबह 11 बजकर 04 मिनट तक  मृगशिरा  एकादशी
     10 अगस्त 2026  सोमवार  दोपहर 12 बजकर 26 मिनट से लेकर  11 अगस्‍त सुबह  04 बजकर 54 मिनट तक  पुनर्वसु  त्रयोदशी
     16 अगस्त 2026  रविवार  शाम 04 बजकर 52 मिनट से लेकर  17 अगस्‍त को सुबह 05 बजकर 51 मिनट तक  चित्रा  पंचमी
     17 अगस्त 2026  सोमवार  सुबह 05 बजकर 51 मिनट से लेकर   18 अगस्‍त सुबह 05 बजकर 52 मिनट तक  चित्रा  पंचमी, षष्ठी
     20 अगस्त 2026  बृहस्पतिवार  सुबह 09 बजकर 08 मिनट से लेकर  रात 09 बजकर 18 मिनट तक  अनुराधा  अष्टमी
     26 अगस्त 2026  बुधवार  सुबह 05 बजकर 56मिनट से लेकर  सुबह 07 बजकर 59 मिनट तक  श्रवण त्रयोदशी 
     27 अगस्त 2026  बृहस्पतिवार  सुबह 09 बजकर 08 मिनट  से लेकर 28 अगस्‍त  सुबह 05 बजकर 57 मिनट तक  धनिष्ठा, शतभिषा  पूर्णिमा
     28 अगस्त 2026  शुक्रवार  सुबह 05 बजकर 57 मिनट से लेकर   29 अगस्‍त  सुबह 03 बजकर 13 मिनट तक  शतभिषा  पूर्णिमा, प्रतिपदा
     31 अगस्त 2026  सोमवार  सुबह 05 बजकर 58 मिनट से लेकर  सुबह 08 बजकर 50 मिनट तक   रेवती  तृतीया

    वाहन खरीदते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान

    शुभ तिथि के साथ-साथ कुछ व्यक्तिगत और ज्योतिषीय गणनाओं का ध्यान रखना भी बेहद आवश्यक माना जाता है:

    चंद्र बल का विचार: वाहन खरीदते समय जातक को अपनी व्यक्तिगत कुंडली में चंद्रमा की स्थिति और चंद्र बल को देखना आवश्यक है।

    राहुकाल का त्याग: जिस दिन भी आप गाड़ी घर ला रहे हों, उस दिन के राहुकाल के समय का ध्यान अवश्य रखना चाहिए। राहुकाल की अवधि में वाहन का लेन-देन करने से बचना चाहिए।

    यह भी पढ़ें: अगस्त 2026: हरियाली तीज, नाग पंचमी, रक्षाबंधन और कजरी तीज सहित सभी प्रमुख पर्वों की तिथियां

    यह भी पढ़ें: सावन 2026: ये 5 पवित्र व्रत रखने से दूर होंगे दुख-दर्द, मिलेगी सुख-समृद्धि

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी