कुंडली में गुरु ग्रह करना है मजबूत? सावन के आखिरी सोमवार पर जरूर करें ये काम, प्रसन्न होंगे शिव जी
सावन के आखिरी सोमवार को महादेव और माता पार्वती की कृपा पाने के लिए व्रत और विशेष उपाय करने चाहिए। इससे वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता है, गुरु ग्रह मजबूत होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

कैसे करें महादेव को प्रसन्न (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 24 अगस्त को सावन का आखिरी सोमवार है। यह दिन महादेव और माता पार्वती की कृपा प्राप्त करने के लिए अधिक शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन व्रत करने से वैवाहिक जीवन सदैव खुशियों से भरा रहता है और पति-पत्नी के रिश्ते में मधुरता आती है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सावन सोमवार के दिन कुछ विशेष उपाय करने से धन, ज्ञान और भाग्य में अपार वृद्धि होती है और व्यक्ति को जीवन में शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। साथ ही कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होता है। इस दिन महादेव को भांग और धतूरा जरूर अर्पित करना चाहिए। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं सावन के अंतिम सोमवार का महत्व और गुरु ग्रह को मजबूत करने के उपायों के बारे में।
अंतिम सोमवार का महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो लोग सच्चे मन से सावन सोमवार का व्रत करते हैं, तो महादेव उनसे प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति के बिगड़े काम पूरे होते हैं। साथ ही जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं। शिव जी के मस्तक पर चंद्रमा विराजमान हैं। ऐसे अवसर पर चंद्र देव की पूजा करने से कुंडली में चंद्र दोष दूर होता है और भक्त को मानसिक शांति मिलती है।
-1787541795686.webp)
(Picture Credit- AI Generated)
जरूर अर्पित करें भांग और धतूरा
सावन सोमवार की पूजा में महादेव को भांग और धतूरा जरूर अर्पित करना चाहिए। इससे भगवान शिव के आशीर्वाद से सभी कष्टों का नाश होता है और जीवन में हमेशा सुख-शांति बनी रहती है। साथ ही घर की नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
गुरु ग्रह के उपाय
- कुंडली में गुरु ग्रह को मजबूत करने के लिए शिव जी की पूजा करने के बाद माथे पर हल्दी या केसर का तिलक लगाएं। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होता है और इंसान को जीवन में सभी सुख मिलते हैं।
- सुबह स्नान करने के बाद केसर और दूध से भगवान विष्णु का अभिषेक करें। इसके बाद दीपक जलाकर आरती करें। फल और मिठाई का भोग लगाएं। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और जीवन में बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं।
- इसके अलावा पीली चीजों का दान करना शुभ माना जाता है। सावन सोमवार के दिन मंदिर में या गरीब लोगों को दान करने से धन लाभ के योग बनते हैं और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
- गुरु ग्रह की कृपा तभी मिलती है जब आप अपने गुरुजनों, माता-पिता और वृद्ध लोगों का सच्चा सम्मान करते हैं।
यह भी पढ़ें- सावन में भोलेनाथ की पूजा के साथ रामायण पाठ की परंपरा, बेहद खास है शिव-राम भक्ति का संबंध
यह भी पढ़ें- 24 या 25 अगस्त, कब रखा जाएगा सावन का दूसरा प्रदोष व्रत; आज ही नोट करें सही तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
