Weekly Vrat Tyohar 30 Sep To 06 October 2024: मासिक शिवरात्रि से लेकर नवरात्र तक, नोट करें व्रत-त्योहार की डेट
सनातन धर्म में आश्विन माह के शुक्ल पक्ष के पहले सप्ताह (Weekly Vrat Tyohar 2024 October) में मां दुर्गा के सात रूपों की पूजा की जाती है। इसके साथ ही जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा के निमित्त नवरात्र का व्रत भी रखा जाता है। जगत की देवी मां दुर्गा की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में आश्विन माह का विशेष महत्व है। इस महीने में प्रमुख त्योहार शारदीय नवरात्र मनाया जाता है। इस दौरान जगत की देवी मां दुर्गा और नौ रूपों की पूजा की जाती है। इसके साथ ही मां दुर्गा के निमित्त नवरात्रि का व्रत रखा जाता है। अक्टूबर महीने के प्रथम सप्ताह (Weekly Vrat Tyohar 30 Sep To 06 October 2024) में कई प्रमुख व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे। आइए, इस सप्ताह में पड़ने वाले व्रत और त्योहारों के बारे में जानते हैं-
यह भी पढ़ें: 3 राशियों पर हमेशा बरसती है भगवान शिव की कृपा, धन से भरी रहती है तिजोरी
व्रत-त्योहार की सही डेट
- 30 सितंबर को मासिक शिवरात्रि है। यह पर्व हर माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव संग मां पार्वती की पूजा की जाती है।
- 01 अक्टूबर को पितृ पक्ष की चतुर्दशी है। इस दिन पितरों को सर्वपितृ अमावस्या से एक दिन पहले का तर्पण एवं पिंडदान किया जाएगा।
- 02 अक्टूबर को आश्विन अमावस्या है। इस दिन सर्वपितृ अमावस्या है। सर्वपितृ अमावस्या के दिन पितृ पक्ष का समापन होता है। इस दिन पितृ अपने लोक लौट जाते हैं।
- 02 अक्टूबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने वाला है। हालांकि, यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। इसके लिए सूतक भी मान्य नहीं होगा। हालाँकि, ग्रहण के समय सावधानी अवश्य बरतें।
- 03 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र प्रारंभ होगा। इस शुभ अवसर पर घटस्थापना कर जगत की देवी मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा की जाएगी।
- 04 अक्टूबर को शारदीय नवरात्र का दूसरा दिन रहेगा। इस शुभ अवसर पर जगत की देवी मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाएगी।
- 05 अक्टूबर को शारदीय नवरात्र का तीसरा दिन रहेगा। इस शुभ अवसर पर जगत की देवी मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा की जाएगी।
- 06 अक्टूबर को शारदीय नवरात्र का चौथा दिन रहेगा। इस शुभ अवसर पर जगत की देवी मां दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कुष्मांडा की पूजा की जाएगी। इस दिन विनायक चतुर्थी भी है।
यह भी पढ़ें: कार्तिक महीने में कब मनाई जाएगी रमा एकादशी? नोट करें सही डेट एवं शुभ मुहूर्त
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।'