कौन थीं देवराज इंद्र की पत्नी 'शची', जिनके एक दांव ने अहंकारी राजा को सांप बनने पर मजबूर कर दिया
देवी शची, जिन्हें इंद्राणी भी कहा जाता है। उनकी पौराणिक कथा इंद्र के वृत्रासुर वध के बाद स्वर्ग से गायब ...और पढ़ें
-1795063451522_m.webp)
देवराज इंद्र की पत्नी शची देवी से जुड़ी अनसुनी कहानी
HighLights
देवी शची इंद्र की पत्नी और स्वर्ग की रानी हैं।
उन्हें सप्त मातृकाओं में से एक शक्ति का प्रतीक माना जाता है।
शची ने इंद्र को वृत्रासुर वध के बाद स्वर्ग वापस लाने में मदद की।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में अलग-अलग देवी-देवताओं का उल्लेख देखने को मिलता है। सभी देवी-देवताओं के कार्य और उनका चरित्र एक-दूसरे से काफी अलग-अलग है। हिंदू धर्म में इंद्र को देवताओं का राजा कहा जाता है। इंद्र देवता से जुड़ी कई किस्से कहानियां काफी प्रचलित हैं, जबकि उनकी पत्नी शची देवी के बारे में बहुत कम लोगों को ही पता है।
इंद्र की पत्नी और स्वर्ग की रानी होने के कारण उन्हें 'इंद्राणी' कहा जाता है। लेकिन देवराज इंद्र की पत्नी का असल नाम 'शची देवी' है। उन्हें सप्त मातृकाओं में से एक माना जाता है, मतलब 7 मातृ देवियां जो शक्ति का प्रतीक है। इंद्राणी शक्ति और कृपा दोनों को दिखाती हैं।
शची देवी से जुड़ी पौराणिक कथा
एक दिन इंद्र को वृत्रासुर नामक अत्यंत शक्तिशाली राक्षस से युद्ध करना पड़ा। इंद्र मदद के लिए भगवान विष्णु के पास पहुंचे। भगवान विष्णु ने उन्हें सलाह दी कि वे दधीचि मुनि की हड्डियों से एक अस्त्र बनाएं और उससे वृत्रासुर का वध करें।
देवराज इंद्र ने जब दधिचि ऋषि से हड्डियां मांगी और इसका कारण बताया तो मुनि ने खुशी से अपनी हड्डियां दान कर दीं। इंद्र ने हड्डियों से बना अस्त्र से वृत्रासुर का वध किया। लेकिन वृत्रासुर को मारने के बाद इंद्र ग्लानि भाव से भर गया और अपने कर्मों का पश्चाताप करने के लिए स्वर्गलोक से अदृश्य हो गए।
इंद्र के अचानक स्वर्ग लोक से चले जाने के कारण सभी देवता चिंतित थे कि स्वर्ग के राज्य का कार्यभार अब कौन संभालेगा। जल्द ही उन्होंने ऋषि नहुष को चुना, जिन्होंने 100 अश्वमेध यज्ञ किए थे और जिन्हें महान ऋषि वशिष्ठ ने शिक्षा दी थी।
लेकिन नहुष जल्द ही अहंकारी हो गया और उसने शची से शादी का प्रस्ताव रखा। शची ने ऋषि बृहस्पति से सलाह ली। बृहस्पति ने एक चतुर योजना बनाई और शची से कहा कि वह नहुष का प्रस्ताव इस शर्त पर स्वीकार कर ले कि वह 15 दिन बाद संसार के 8 महानतम ऋषियों द्वारा उठाई गई पालकी में आए।
नहुष को ऋषि अगस्त्य ने सांप बनने का दिया श्राप
इस दौरान शची ने वे 15 दिन इंद्र की खोज में बिताए। आखिर में उन्होंने इंद्र को जल के अंदर एक कमल में ध्यान करते हुए पाया, जहा वे ब्राह्मण वृत्रासुर के वध के पाप का प्रायश्चित कर रहे थे।
इधर 15 दिन बीतने के बाद जब आठों ऋषि नहुष की पालकी उठाकर ले जा रहे थे, तो उसने ऋषि अगस्त्य को तेज चलने के लिए लात मारी और चिल्लाया, 'सर्प', 'सर्प'! इस बात से हैरान होकर ऋषि अगस्त्य ने उसे श्राप दिया कि, 'तुम सांप बन जाओ।'
ऋषि अगस्त्य के श्राप से नहुष एक अजगर बनकर पृथ्वी पर गिरा पड़ा। शची और इंद्र ने स्वर्ग के राजा और रानी के रूप में अपना स्थान फिर से ग्रहण किया और संसार में सामान्य स्थिति एक बार फिर से लौट आई।
देवी इंद्राणी को समर्पित त्योहार
इंद्राणी को सप्तमातृकाओं के रूप में भी पूजा जाता है। खासतौर पर केरल, तमिलनाडु और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में नवरात्र के त्योहारों में। इन इलाकों में मंदिरों में अक्सर देवी पूजा के हिस्से के तौर पर इंद्राणी के लिए खास रस्में और चढ़ावा चढ़ाया जाता है। इलाके के देवी मंदिरों में इंद्राणी की मौजदूगी शक्ति परंपरा में उनके गहरे महत्व को दर्शाती है।
यह भी पढ़ें- धरती माता या सुनैना नहीं, एक असुर कन्या थी देवी सीता की मां! अद्भुत रामायण में लिखा है जानकी से जुड़ा खास प्रसंग
यह भी पढ़ें- राजा बलि का वचन, वामन के तीन कदम और माता लक्ष्मी की राखी...4 महीने योगनिद्रा में क्यों जाते हैं भगवान विष्णु?
अस्वीकरण: इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।