लिविंग रूम में सोफा रखते समय न करें ये गलतियां, नोट करें फेंगशुई के आसान नियम
अगर घर में पैसा नहीं टिक रहा या काम में बार-बार रुकावटें आ रही हैं, तो फेंगशुई के अनुसार सोफे की दिशा बदलें। जानें लिविंग रूम के लिए बेहद आसान और सटीक टिप्स।

लिविंग रूम से जुड़े फेंग शुई नियम (AI-Generated Image)
HighLights
मुख्य दरवाजे के ठीक सामने सोफा न रखें
सोफे के पीछे हमेशा मजबूत दीवार का सहारा होना चाहिए
उत्तर या पूर्व दिशा सोफा रखने के लिए शुभ है
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। लिविंग रूम घर की वह मुख्य जगह होती है जहां सभी फैमिली मेंमर एक साथ समय बिताते हैं और मेहमानों का आना-जाना भी वहीं होता है। यही वजह है कि इस कमरे की पॉजिटिव या नेगेटिव एनर्जी का सीधा असर हमारे जीवन, करियर और आर्थिक स्थिति पर पड़ता है।
फेंगशुई के मुताबिक, लिविंग रूम में सोफा किस दिशा में और कैसे रखा गया है, इसका प्रभाव हमारे भाग्य पर गहरा पड़ता है। ऐसे में सोफे की सेटिंग में थोड़े से बदलाव करके आप घर में सुख-समृद्धि ला सकते हैं। चलिए जानते हैं इसके सही नियम।
मुख्य दरवाजे के ठीक सामने न रखें सोफा
फेंगशुई में घर के अंदर बहने वाली सकारात्मक ऊर्जा को ‘ची’ (Chi) कहा जाता है। जब आप सोफे को मुख्य दरवाजे के बिल्कुल सामने रख देते हैं, तो घर में प्रवेश करने वाली अच्छी ऊर्जा सोफे से टकराकर वापस बाहर लौट जाती है। इसे फेंगशुई में एक बड़ा दोष माना गया है, जिससे घर के मुखिया के बनते काम बिगड़ने लगते हैं, बिजनेस में घाटा हो सकता है और नौकरी में प्रमोशन अटक सकता है। सोफे को हमेशा इस तरह सेट करें कि वह मेन गेट की सीधी कतार में न आए।
पीठ के पीछे मजबूत दीवार का होना जरूरी
सोफे को हमेशा एक ठोस और मजबूत दीवार का सहारा देकर ही लगाना चाहिए। फेंगशुई का नियम कहता है कि बैठते समय आपकी पीठ के पीछे एक सुरक्षा कवच होना चाहिए। इससे करियर और व्यक्तिगत जीवन में स्थिरता आती है। अगर सोफे के पीछे खाली जगह होगी या खिड़की होगी, तो बैठने वाले शख्स के अंदर असुरक्षा की भावना पैदा हो सकती है।
उत्तर और पूर्व दिशा है सबसे शुभ
सोफा सेट रखने के लिए सबसे बेहतरीन दिशा उत्तर या पूर्व मानी गई है। उत्तर दिशा को धन के देवता कुबेर और नए अवसरों की दिशा कहा जाता है, जबकि पूर्व दिशा सूर्य की ऊर्जा और मान-सम्मान से जुड़ी है। इन दिशाओं में सोफा लगाने से तरक्की के नए दरवाजे खुलते हैं।
बीम और खिड़की के नीचे बैठने से बचें
सोफे को कभी भी लिविंग रूम की खिड़की के ठीक नीचे या सामने न रखें, क्योंकि इससे ऊर्जा का रिसाव होता है। इसके अलावा, इस बात का ध्यान रखें कि सोफा छत के किसी भारी बीम के ठीक नीचे न हो। बीम के नीचे बैठने से मानसिक दबाव बढ़ता है और परिवार के सदस्यों के बीच कलह बनी रहती है।
रंगों और पौधों से बढ़ाएं सकारात्मकता
सोफे के कवर या कुशन के लिए हमेशा हल्के और आंखों को सुकून देने वाले प्राकृतिक रंगों का चुनाव करें, जैसे बेज, हल्का हरा या स्काई ब्लू। इसके साथ ही, सोफे के बगल में एक छोटा सा मनी प्लांट या बैंबू प्लांट जरूर रखें। इससे आपके लिविंग रूम के वातावरण को बैलेंस कर देगा।
यह भी पढ़ें- घर में फैमिली फोटो लगाते समय रखें इन 10 वास्तु नियमों का ध्यान, परिवार में बनी रहेगी सुख-शांति और खुशहाली
यह भी पढ़ें- क्या आपके घर में भी रखा है लकड़ी की मंदिर? वास्तु के इन नियमों का जरूर करें पालन
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।
