विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गणेश चतुर्थी के दिन गणपति बप्पा को नाराज कर सकती हैं ये 4 चीजें, स्थापना से पहले जरूर जान लें ये खास नियम

Published: Fri, 11 Sep 2026 09:14 AM (IST)Updated: Mon, 14 Sep 2026 08:43 AM (IST)

गणेश चतुर्थी 2026 के अवसर पर भगवान गणेश की मूर्ति के पास कुछ वर्जित वस्तुएं रखने से बचना चाहिए। वास्तु ...और पढ़ें

गणेश जी के पास क्या न रखें? (AI-Generated Image)

गणेश जी के पास क्या न रखें? (AI-Generated Image) 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। विघ्नहर्ता भगवान गणेश को समर्पित गणेश चतुर्थी है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने का अधिक महत्व है। पंचांग के मुताबिक, भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को बप्पा विराजते हैं। इस साल यह पर्व आज यानी 14 सितंबर 2026 को मनाया जा रहा है। 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी तिथि पर भगवान गणेश का जन्म हुआ था। इसलिए यह दिन विशेष रूप से उन्हें समर्पित है। इस पावन अवसर पर गणपति बप्पा की विशेष पूजा-अर्चना करने का विधान है।

वास्तु शास्त्र (Ganesh Chaturthi Ke Vastu Tips) में भी भगवान गणेश की पूजा से जुड़े कई नियम बताए गए हैं। माना जाता है कि गणेश जी की मूर्ति के आसपास वर्जित चीजों को रखने से पूजा का पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि विघ्नहर्ता के पास किन चीजों को रखने की भूल नहीं करनी चाहिए। आइए, इस आर्टिकल में इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

गणेश उत्सव के दौरान घर में सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए भगवान गणेश की मूर्ति के आसपास वास्तु नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। ऐसा करने से जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं और गणपति बप्पा की कृपा सदैव बनी रहती है।

भूलकर भी न रखें ये चीजें

तुलसी के पत्ते- पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान गणेश की पूजा में तुलसी के पत्ते शामिल नहीं करने चाहिए। इसलिए गणेश जी की मूर्ति के पास या उनके भोग में भूलकर भी तुलसी के पत्ते नहीं रखने चाहिए।

चमड़े की वस्तुएं- भगवान गणेश की मूर्ति के पास पर्स, बेल्ट, जूते-चप्पल या चमड़े से बनी कोई भी वस्तु नहीं रखनी चाहिए। इन चीजों को पूजा स्थल पर अशुद्ध माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि यह गलती करने से गणेश जी नाराज हो सकते हैं।

कूड़ेदान या कबाड़- गणेश जी की पूजा के दौरान मंदिर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। प्रभु की मूर्ति के पास डस्टबिन, झाड़ू या किसी भी प्रकार की गंदगी नहीं होनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इन चीजों को आसपास रखने से आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

नकारात्मक या हिंसक तस्वीरें- गणेश जी की मूर्ति के पास किसी भी तरह की नकारात्मक या हिंसक तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। इस तरह की तस्वीरों से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और अशुभ परिणाम मिलते हैं। साथ ही, इससे घर की शांति भी भंग हो सकती है।

यह भी पढ़ें- गणेश चतुर्थी पर भूलकर भी न चढ़ाएं ये 5 चीजें, नाराज हो सकते हैं गणपति

यह भी पढ़ें- महादेव ही नहीं श्री गणेश को भी चढ़ाया जाता है शमी पत्र? पूजा में इसके इस्तेमाल का महत्व जानिए

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।