48MP कैमरा वाले दो नए 5G फोन लॉन्च, 6000 mAh बैटरी और कीमत 12,999 रुपये से शुरू
Ai+ ने भारत में Nova 2 Neo 5G और Nova 2 Pro 5G स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। दोनों फोन में 48MP का कैमरा मिलता है। ...और पढ़ें

HighLights
Ai+ Nova 2 Neo और Pro 5G भारत में लॉन्च।
दोनों फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है।
बिक्री 26 जून से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Ai+ ने भारत में दो नए बजट स्मार्टफोन - Nova 2 Neo 5G और Nova 2 Pro 5G लॉन्च किए हैं। दोनों ही डिवाइसेस को कंपनी ने ऐसे यूजर्स को ध्यान में रखते हुए पेश किया है, जो फीचर फोन से स्मार्टफोन में स्विच कर रहे हैं। इन दोनों फोन में बड़ी बैटरी और बड़ी डिस्प्ले मिलती है। बेस नोवा 2 नीओ मॉडल जहां एंट्री लेवल डिवाइस है, तो प्रो मॉडल कम बजट में दमदार परफॉर्मेंस ऑफर करता है।
Ai+ Nova 2 Neo 5G और Nova 2 Pro 5G की खूबियां
Ai+ Nova 2 Neo 5G स्मार्टफोन में 6.74-इंच की HD+ LCD डिस्प्ले मिलती है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और ब्राइटनेस 600 निट्स तक की है। इसके साथ ही फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट मिलता है, जो 6GB तक की रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। इस फोन की स्टोरेज को microSD कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ा सकते हैं। एआईप्लस का यह फोन Android 16 पर आधारित NxtQuantum ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 48-मेगापिक्सल का Sony IMX582 रियर कैमरा और 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन 6,000mAh की बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।
Nova 2 Pro 5G की बात करें तो इसमें 6.9-इंच की बड़ी डिस्प्ले मिलती है। यह FHD+ LCD पैनल है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz और ब्राइटनेस 800 निट्स है। इस फोन में कंपनी ने MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर दिया है। यह 8GB तक की रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। फोन की स्टोरेज कार्ड की मदद से 2 टीबी तक बढ़ाई जा सकती है।
Neo vibes and Pro moves!
— Ai+ Smartphone (@aiplus_official) June 22, 2026
Ready to level up your game?
Nova 2 Neo 5G & Nova 2 Pro 5G sale goes live 26 June at 12 PM, on Flipkart.
Set your reminders.#AiPlusSmartphone #NovaSeries #IndiasGotNova #Nova2Pro5G #Nova2Neo5G pic.twitter.com/YCDKKNpgVt
इस फोन में 48-मेगापिक्सल का Sony IMX582 प्राइमरी कैमरा, 8-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड लेंस और 13-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह फोन स्टीरिय स्पीकर, कस्माइजेबल रियर नोटिफिकेशन लाइट और 6000mAh बैटरी के साथ 33W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर के साथ मार्केट में उतारा गया है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आईपी 65 रेटिंग की सेफ्टी मिलती है।
Ai+ के दोनों फोन Android 16 पर आधारित कंपनी के कस्टम यूजर इंटरफेस NxtQuantum OS पर रन करते हैं।
खबरें और भी
Ai+ Nova 2 Neo 5G और Nova 2 Pro 5G कीमत
Ai+ Nova 2 Neo 5G को कंपनी ने दो वेरिएंट में लॉन्च किया है। फोन का बेस वेरिएंट 4GB + 128GB के साथ 12,999 रुपये में आता है। दूसरा वेरिएंट 6GB + 128GB के साथ 13999 रुपये में आता है। Nova 2 Pro 5G की बात करें तो इसका बेस वेरिएंट 6GB + 128GB की कॉन्फीग्रेशन का है, जिसकी कीमत 15,999 रुपये है। दूसरा वेरिएंट 8GB + 128GB के साथ 17,999 रुपये में ताता है। लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी 1000 रुपये का बैंक डिस्काउंट दे रही है। दोनों फोन की सेल 26 जून से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी।