Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dell 15 2026 लैपटॉप Intel Core Ultra 7 प्रोसेसर और 15.6-इंच डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, कीमत और खूबियां

    Updated: Mon, 20 Apr 2026 03:00 PM (IST)

    डेल ने भारत में अपना नया Dell 15 2026 लैपटॉप लॉन्च किया है। यह Intel Core Ultra प्रोसेसर, 15.6-इंच Full-HD डिस्प्ले और 16GB तक DDR5 रैम के साथ आता है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Dell 15 2026 लैपटॉप भारत में लॉन्च हो गया है। डेल के लेटेस्ट लैपटॉप को ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है। Dell 15 मॉडल को दो कलर ऑप्शन, दो रैम ऑप्शन और दो स्टोरेज ऑप्शन के साथ मार्केट में उतारा गया है। ये लैपटॉप Intel Core Ultra 7 255H प्रोसेसर और इंटग्रेटेड जीपीयू के साथ आता है। इसमें 15.6-इंच का Full-HD डिस्प्ले दिया गया है।

    Dell 15 2026 की स्पेसिफिकेशन्स और खूबियां

    Dell 15 2026 को कंपनी ने Intel Core Ultra 7 255H प्रोसेसर और Intel Core Ultra 5 225H प्रोसेसर के कॉन्फीग्रेशन के साथ पेश किया गया है। इसके हायर मॉडल में 16-कोर CPU, है। इसके साथ ही ग्राफिक्स के लिए Intel Arc Graphics GPU का सपोर्ट दिया गया है।

    यह लैपटॉप 16GB तक की DDR5 सिंगल चैनल रैम और 1TB SSD स्टोरेज दी गई है। इस लपटॉप में 15.6-इंच Full-HD डिस्प्ले, 60Hz तक रिफ्रेश रेट, 300 निट्स की ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है।

    dell2026 (1)

    Dell का यह नया लैपटॉप फुल-साइज स्पिल रेसिस्टेंट कीबोर्ड के साथ आता है, जिसमें न्यूमेरिक कीपैड के साथ ऑप्शनल बैकलिट भी दिया गया है। Dell 15 2026 लैपटॉप में मल्टीटच और जेस्चर कंट्रोल वाला टचपैड भी दिया गया है। यह लैपटॉप Windows 11 Home पर रन करता है। इसमें डुअल स्पीकर सेटअप दिया गया है। बैटरी की बात करें तो इसमें 3 सेल 41Wh की बैटरी दी गई है, जो 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।

    Dell 15 2026 में एक USB 3.2 Gen 1 Type-A पोर्ट, एक USB 3.2 Gen 2 Type-C पोर्ट, एक USB Type-A 2.0 पोर्ट, एक 3.5mm ऑडियो जैक और HDMI 1.4 पोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.3 दिया गया है।

    खबरें और भी

    Dell 15 2026 की कीमत

    Dell 15 2026 को भारत में 69,699 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। इस बेस मॉडल को Intel Core Ultra 5 प्रोसेसर, 8GB की रम और 512GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है।

    ऑफर की बात करें तो कंपनी सलेक्टेड क्रेडिट कार्ड पर ईएमआई ट्रांजैक्शन पर कंपनी 5000 रुपये का कैशबैक ऑफर कर रही है। इसके साथ ही 12 महीने तक की इंटरेस्ट फ्री ईएमआई का ऑप्शन भी मिल रहा है। Dell 15 2026 को कार्बन ब्लैक और प्लेटेनियम सिल्वर कलर ऑप्शन में लाया गया है।

    यह भी पढ़ें- Apple का सबसे सस्ता लैपटॉप 40 हजार रुपये से कम में कैसे खरीदें? यहां मिल रही है डील