Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Lenovo ने भारत में लॉन्च किए IdeaPad 5 और Yoga सीरीज के नए लैपटॉप, जानें कीमत और दमदार फीचर्स

    Updated: Tue, 07 Apr 2026 04:32 PM (IST)

    Lenovo ने भारत में IdeaPad 5 2-in-1, Yoga Slim 7 और Yoga 7 2-in-1 सीरीज लैपटॉप लॉन्च किए हैं। ये नए मॉडल Intel Core Ultra, AMD Ryzen AI और Snapdragon ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Lenovo IdeaPad 5 2-in-1 सीरीज भारत में लॉन्च हो गई है। इसके साथ कंपनी ने Lenovo Yoga Slim 7 और Yoga 7 2-in-1 सीरीज लैपटॉप भी पेश किए हैं। लेटेस्ट Yoga लाइनअप के तहत कंपनी ने Yoga 7a 2-in-1, Yoga Slim 7x, Yoga 7i 2-in-1 Aura Edition और Yoga Slim 7i Ultra Aura Edition मॉडल पेश किए हैं। लेनोवो के लेटेस्ट मॉडल Intel Core Ultra Series 3, AMD's Ryzen AI 400 सीरीज और Snapdragon X2 प्रोसेसर के साथ मार्केट में उतारा गया है।

    Lenovo IdeaPad 5 2-in-1,Yoga Slim 7, Yoga 7 2-in-1 सीरी की कीमत

    Lenovo IdeaPad 5 2-in-1 को भारत में 1,19,990 रुपये की शुरुआती कीमत में लाया गया है। इसके साथ ही Yoga 7a 2-in-1 को 1,32,990 रुपये, Yoga Slim 7x को 1,32,990 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है।
    Lenovo Yoga 7i 2-in-1 Aura Edition को भारत में 1,36,990 रुपये और Yoga Slim 7i Ultra Aura Edition को 1,99,990 रुपये की स्टार्टिंग प्राइस पर लाया गया है।

    Lenovo Yoga और IdeaPad लाइनअप को Lenovo.com, लेनोवो एक्सक्लूसिव स्टोर, ई-कॉम प्लेटफॉर्म और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। भारत में इन मॉडल की सेल शुरू हो चुकी है। वहीं, दूसरी ओर Lenovo Yoga Slim 7x की सेल 21 अप्रेल से शुरू होगी।

    Lenovo IdeaPad 5 2-in-1 सीरीज स्पेसिफिकेशन

    Lenovo के IdeaPad 5 2-in-1 सीरीज को 360-डिग्री हिंज के साथ पेश किया गया है। यह लैपटॉप Intel Core Ultra Gen 3 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही कंपनी ने इसमें एआई फीचर्स Lenovo Smart Note 3.0 का भी सपोर्ट दिया गया है। IdeaPad 5 2-in-1 सीरीज में Wi-Fi 7 दिया गया है। इस लैपटॉप में Dolby Audio और स्मार्ट नॉइस कैंसिलेशन का सपोर्ट भी दिया गया है। लेनोवो के इस लैपटॉप में 60Wh की बैटरी दी गई है।

    खबरें और भी

    Lenovo Yoga 7 2-in-1 सीरीज स्पेसिफिकेशन्स

    lenovoyoga7

    Lenovo की Yoga 7 2-in-1 सीरीज की बात करें तो इसे Intel और AMD Ryzen दो सीपीयू ऑप्शन में लाया गया है। 360-डिग्री हिंज के साथ-साथ ये लैपटॉप Yoga Pen Gen 2 सपोर्ट करते हैं। Lenovo Yoga 7 2-in-1 में Smart Share, Smart Modes, और Smart Care जैसे फीचर्स मिलते हैं। ये लाइनअप 120Hz रिफ्रेश रेट वाली PureSight Pro OLED डिस्प्ले और डॉल्बी विजन सपोर्ट दिया गया है। इस लैपटॉप में क्वाड स्पीकर के साथ Dolby Atmos का सपोर्ट दिया गया है। इस लैपटॉप में 70Wh की बैटरी दी गई है।

    Lenovo Yoga Slim 7 सीरीज स्पेसिफिकेशन्स

    Lenovo की Yoga Slim 7 सीरीज के लैपटॉप के दो ऑप्शन Yoga Slim 7x और Yoga Slim 7i Ultra Aura Edition मॉडल पेश किए हैं। लेनोवो ने Slim 7i Ultra Aura Edition में Intel Core Ultra X9 प्रोसेसर और PureSight Pro POLED डिस्प्ले दिया गया है।
    Lenovo Yoga Slim 7x की बात करें तो कंपनी ने Snapdragon X2 Elite प्रोसेसर दिया गया है। इसमें OLED पैन और 9-मेगापिक्सल IR कैमरा दिया गया है। कंपनी का कहना है कि ये सिंगल चार्ज में 31 घंटे का बैटरी बैकअप मिलेगा। यह लैपटॉप Dolby Atmos-सपोर्ट वाला स्पीकर और 4-माइक्रोफोन का सपोर्ट दिया गया है।

    यह भी पढ़ें- Apple का सबसे सस्ता लैपटॉप 40 हजार रुपये से कम में कैसे खरीदें? यहां मिल रही है डील