Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    48 घंटे की बैटरी और डुअल 11mm डायनमिक ड्राइवर वाला Moto Buds 2 किया लॉन्च, चेक करें प्राइस और फीचर्स

    Updated: Tue, 19 May 2026 02:30 PM (IST)

    मोटोरोला ने भारत में अपने नए Moto Buds 2 TWS लॉन्च कर दिए हैं, जिनकी कीमत 2,999 रुपये है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। मोटोरोला ने भारत में अपने लटेस्ट वायरलेस स्टीरियो Moto Buds 2 लॉन्च कर दिए हैं। Motorola के ये TWS की सेल फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। Moto Buds 2 को तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि ये ईयरबड्स चार्जिंग केस के सिंगल चार्ज में 48 घंटे का बैकअप देते हैं। Moto Buds 2 के एक बड्स में 62mAh की बैटरी दी है, जो एक बार में 11 घंटे तक का बैकअप देते हैं। इसमें 11mm का डुअल डायनमिक ड्राइवर सेटअप दिया गया है।

    Moto Buds 2 की कीमत

    Moto Buds 2 को भारत में 2,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। इसकी पहली सेल 25 मई को फ्लिपकार्ट और मोटोरोला की ऑनलाइन स्टोर पर शुरू होगी। मोटोरोला के TWS को तीन कलर ऑप्शन - Pantone Carbon, Pantone Gray Mist, और Pantone Violet Ice में लाया गया है।

    Moto Buds 2 की स्पेसिफिकेशन

    Moto Buds 2 में कंपनी ने डुअल 11mm डायनमिक ड्राइवर दिया है, जिन्हें लेकर कंपनी का दावा है कि ये इंहेंस बेस और शार्प हाई फ्रीक्वेंसी ऑफर करते हैं। Moto Buds 2 को IP54 रेटिंग के साथ पेश किया गया है। इन्हें ब्लूटूथ 6.0 की कनेक्टिविटी के साथ लाया गया है, जो डुअल कनेक्शन और ऑटो स्विचिंग सपोर्ट करते हैं। मोटोरोला के लेटेस्ट बड्स AAC, SBC, LHDC5, और LHDC4 codecs और Hi-Res ऑडियो सपोर्ट करते हैं।

    Motorola के लेटेस्ट Moto Buds 2 में प्ले और पॉज के लिए गेस्चर कंट्रोल फीचर दिया गया है। इसमें Moto AI सपोर्ट भी दिया गया है। इसके साथ ही इसमें 6 माइक्रोफोन दिए हैं, जो High SNR सपोर्ट करते हैं। इसके साथ ही इसमें Dynamic एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन (ANC) का भी सपोर्ट दिया है। कंपनी का दावा है कि यह 55dB तक की एन्वायरमेंटल नॉइस को कैंसिल कर सकता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Motorola के दो नए 5G फोन लॉन्च, 7,000 mAh बैटरी और कीमत 13,999 रुपये से शुरू