6000 mAh बैटरी और 50 MP कैमरा वाला नथिंग का किफायती फोन लॉन्च, मिलता है Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर
नथिंग ने भारत में अपना पहला बी-सीरीज स्मार्टफोन Nothing Phone (4b) लॉन्च किया है, जिसमें RCB एडिशन भी शामिल है। ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Nothing Phone (4b) स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है। यह कंपनी की B सीरीज का पहला फोन है। इस फोन के स्टेंडर्ड वर्जन के साथ कंपनी ने Nothing Phone (4b) RCB Edition भी लॉन्च किया है। इस फोन को कंपनी ने तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है। यह फोन क्वालकॉम के Snapdragon 6 सीरीज चिपसेट, 6,000mAh बैटरी और 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया गया है। Nothing Phone (4b) स्मार्टफोन डु्ल कैमरा सेटअप और Glyph Bar इंटरफेस के साथ लाया गया है।
Nothing Phone (4b) कीमत और उपलब्धता
Nothing Phone (4b) स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ 34,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। इस फोन का टॉप वेरिएंट 256GB की स्टोरेज के साथ 38,999 रुपये की कीमत में लाया गया है।
नथिंग के इस फोन की सेल 14 जुलाई से फ्लिपकार्ट, Croma, Reliance Digital, और Vijay Sales पर स्टार्ट होगी। फिलहाल नथिंग के बैंगलोरू स्थित फ्लगैशिप स्टोर से इसके स्पेशल Nothing Phone (4b) RCB Edition को खरीदा जा सकता है। यह फोन ब्लैक, ब्लू और व्हाइट कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।
Nothing Phone (4b) की स्पेसिफिकेशन्स
Nothing Phone (4b) स्मार्टफोन को 120Hz रिफ्रेश रेट वाले 6.77-इंच के Full-HD+ (1,080 x 2,344 pixels) Samsung Super AMOLED डिस्प्ले पैनल के साथ लॉन्च किया गया है। इस फोन के डिस्प्ले का टच सैंपलिंग रेट 1,000Hz और पीक ब्राइटनेस 2,000 निट्स तक की है। डिस्प्ले में यूजर्स को AGC DT-Star 2 प्रोटेक्शन मिलती है।
खबरें और भी
Nothing Phone (4b) में क्लालकॉम का 4nm ऑक्टा कोर Snapdragon 6 Gen 4 चिपसेट मिलता है। इस फोन में Adreno 810 GPU दिया गया है। फोन में Qualcomm Hexagon NPU, Qualcomm AI Engine, और Qualcomm Spectra Image Signal प्रोसेसर भी दिया गया है। Nothing Phone (4b) में वैपोर चैंबर कूलिंग सॉल्यूशन दिया गया है। इसका हीट डिस्सिपेशन एरिया 4,400 sq mm का है।
लेटेस्ट Nothing Phone (4b) में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन, इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन और ऑटोफोकस सपोर्ट करता है। इसके साथ ही 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा दिया गया है। Nothing Phone (4b) में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Nothing Phone (4b) में 6,000mAh की बैटरी दी है, जो 33W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करता है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 6.0, USB Type-C पोर्ट, GPS, GLONASS, BDS, Galileo, और QZSS दिया गया है।