Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ओप्पो K14x 5G का का सस्ता वेरिएंट हुआ लॉन्च, 4GB रैम के साथ मिलेगा 64GB स्टोरोज

    Updated: Tue, 10 Mar 2026 06:30 PM (IST)

    ओप्पो K14x 5G का नया 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में ₹12,999 में लॉन्च हो गया है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. नया 4GB+64GB वेरिएंट ₹12,999 में उपलब्ध।

    2. 120Hz डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर।

    3. 6500mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Oppo K14x 5G का नया वेरिएंट बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। कंपनी ने इस मॉडल को फरवरी में लॉन्च किया था। अब ओप्पो ने इसका नया रैम और स्टोरेज वेरिएंट को लॉन्च किया है। Oppo K14x 5G का नया वेरिएंट 4GB RAM और 64GB स्टोरेज के साथ मार्केट में उतारा गया है।

    Oppo K14x 5G कीमत

    Oppo K14x 5G स्मार्टफोन का 4GB + 64GB वेरिएंट को भारत में 12,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। इससे पहले कंपनी ने 4GB + 128GB और 6GB + 128GB वेरिएंट को लॉन्च किया था। इनकी कीमत क्रमश: 14,999 और 16,999 रुपये है।

    बैंक ऑफर्स की बात करें तो कंपनी सलेक्टेड बैंक के डेबिट और क्रेडिट 750 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसके साथ ही तीन-महीने नो-कॉस्ट ईएमआई जैसे ऑप्शन भी मिल रहे हैं। इस फोन को ओप्पो की ऑफिशियल वेबसाइट और फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। यह फोन Icy Blue और Prism Violet कलर में बिक्री के लिए आता है।

    OPPO K14x 5G

    Oppo K14x 5G की खूबियां

    Oppo K14x 5G स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.75-इंच के HD+ (720x1,570 pixels) LCD स्क्रीन दी गई है। इसकी मैक्सिमम ब्राइटनेस 1125 निट्स है। ओप्पो का यह फोन IP64 रेटिंग के साथ आता है।

    खबरें और भी

    Oppo K14x 5G स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट, ARM Mali-G57 MC2 GPU, 6GB तक की LPDDR4x RAM और 128GB की UFS 2.2 स्टोरेज के साथ आता है। इस फोन में डुअल सिम, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4, USB Type-C पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक, BeiDou, GPS, GLONASS, Galileo, और QZSS कनेक्टिविटी के लिए दिया है।

    Oppo K14x 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी कैमरा 50-मेगापिक्सल का है, जिसके साथ 2-मेगापिक्सल का डेप्थ लेंस दिया गया है। इस फोन में सेल्फी के लिए 5-मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है। Oppo के इस फोन में 6500mAh की बैटरी, 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

    यह भी पढ़ें- Oppo का 200MP कैमरा वाला नया 5G फोन, 16GB तक RAM और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी