Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    50MP कैमरा, 80W फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च हुई Oppo Reno 16 सीरीज, चेक करें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

    Updated: Fri, 26 Jun 2026 01:01 PM (IST)

    OPPO ने अपनी Reno 16 5G सीरीज को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है, जिसमें Reno 16 5G, Reno 16 Pro 5G और Reno 16F 5G मॉडल शामिल हैं। ...और पढ़ें

    Oppo Reno 16F 5G, Reno 16 5G और Reno 16 Pro 5G स्मार्टफोन हुए लॉन्च

    Oppo Reno 16F 5G, Reno 16 5G और Reno 16 Pro 5G स्मार्टफोन हुए लॉन्च

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Oppo Reno 16 5G सीरीज ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो गई है। इस सीरीज के तहत कंपनी ने तीन स्मार्टफोन Oppo Reno 16 5G, Reno 16 Pro 5G, और Reno 16F 5G मॉडल लॉन्च किए हैं। ओप्पो के Reno 16 5G और Reno 16 Pro 5G स्मार्टफोन में 6,000mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। ओप्पो Reno 16F 5G स्मार्टफोन में 7,000mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग मिलती है।

    Oppo Reno 16F 5G, Reno 16 5G और Reno 16 Pro 5G की कीमत

    Oppo Reno 16F 5G स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट 8GB रैम + 128GB स्टोरेज के साथ THB 15,999 (करीब 45,000 रुपये) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। फोन का दूसरा वेरिएंट 256GB स्टोरेज के साथ THB 16,999 (करीब 48,000 रुपये) की कीमत में आता है। यह फोन पॉप व्हाइट, ड्रीम पर्पल और ट्विलाइट वॉलेट शेड ऑप्शन में आता है।

    Oppo Reno 16 Pro 5G की बात करें तो इसे थाईलैंड में 12जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ THB 26,999 (करीब 76,000 रुपये) की कीमत में Starlight Black और Pop White ऑप्शन में पेश किया गया है।

    स्टेंडर्ड Reno 16 5G की बात करें तो इसका बेस वेरिएंट 8जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज के साथ THB 19,999 (करीब 56,000 रुपये) की कीमत में आता है। फोन दूसरा वेरिएंट 12GB + 256GB के साथ THB 22,999 (करीब 65,000 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया गया है। यह फोन Dream Purple, Twilight Violet और Pop White कलर ऑप्शन में आता है।

    Oppo Reno 16F 5G स्पेसिफिकेशन्स

    Oppo Reno 16F 5G स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.57-इंच का full-HD+ डिस्प्ले Crystal Guard+ AMOLED पैनल दिया गया है। ओप्पो के इस फोन में MediaTek Dimensity 7300-Energy प्रोसेसर मिलता है। यह फोन 12GB तक की LPDDR4x RAM और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ मार्केट में उतारा गया है।

    खबरें और भी

    Oppo Reno 16F 5G के कैमरा सिस्टम की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसका प्राइमरी कैमरा 50-मेगापिक्सल वाइड एंगल लेंस है, जिसके साथ 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 50-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। एंड्रॉयड 16 पर आधारित ColorOS 16.0 पर रन करता है। Oppo Reno 16F 5G स्मार्टफोन में 7,000mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

    फोन में अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में फेशियल रिकॉग्नाइजेशन सपोर्ट भी मिलता है। इसमें एंबिएंट लाइट सेंसर, टेंप्रेचर सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक कंपास, एक्सेलरोमीटर, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए Oppo Reno 16F में Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, USB Type-C port, और NFC दिया गया है।

    Oppo Reno 16 5G, Oppo Reno 16 Pro 5G स्पेसिफिकेशन

    Oppo Reno 16 5G और Oppo Reno 16 Pro 5G दोनों फोन में 6.32-इंच का full-HD+ Crystal Guard+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन के स्टेंडर्ड मॉडल में 120Hz तक रिफ्रेश रेट और प्रो मॉडल में 144Hz का सपोर्ट मिलता है।

    Reno 16 5G में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट और Reno 16 Pro 5G में MediaTek Dimensity 8550 Super दिया गया है। दोनों ही फोन ColorOS 16.0 पर रन करते हैं। इन दोनों फोन में 6700mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

    कैमरा की बात करें तो Reno 16 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी कैमरा 50-मेगापिक्सल वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया गया है। Reno 16 Pro 5G में 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल प्राइमरी लेंस दिया गया है। इसके साथ 200 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया गया है। ओप्पो के इन दोनों फोन में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

    यह भी पढ़ें- Oppo Reno 16 Series की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, मिलेंगे 50MP के तीन रियर कैमरे; डिजाइन भी होगा खास