7000mAh बैटरी और 50MP कैमरे वाला Realme 16 5G भारत में हुआ लॉन्च, चेक करें कीमत और खास फीचर्स
Realme 16 5G स्मार्टफोन भारत में MediaTek Dimensity 6400 Turbo प्रोसेसर के साथ लॉन्च हो गया है। इसमें 50MP डुअल रियर और 50MP सेल्फी कैमरा मिलता है। ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Realme 16 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है। रियलमी का यह स्मार्टफोन मिड रेंज सेगमेंट में MediaTek Dimensity 6400 Turbo प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। Realme 16 5G के प्रमुख फीचर्स की बात करें तो इस फोन में 6.57-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसके साथ ही फोन में 7000mAh की बैटरी दी गई है, जो 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। फोन में 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।
Realme 16 5G के स्पेसिफिकेशन्स
| फीचर | विवरण |
|---|---|
| डिस्प्ले | 6.57-इंच AMOLED, Full HD+, 120Hz रिफ्रेश रेट |
| प्रोसेसर | MediaTek Dimensity 6400 Turbo |
| रैम (RAM) | 8GB / 12GB LPDDR4x |
| स्टोरेज | 128GB / 256GB UFS 2.2 |
| रियर कैमरा | 50MP (Main) + 2MP (Monochrome) + सेल्फी मिरर |
| फ्रंट कैमरा | 50MP सेल्फी कैमरा |
| बैटरी | 7,000mAh |
| चार्जिंग | 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग (रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट) |
| OS | Android 16 (Realme UI 7.0) |
| सुरक्षा | इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर |
| ड्यूरेबिलिटी | IP69 रेटिंग (वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस) |
Realme 16 5G स्मार्टफोन में 6.57-इंच का फुल full HD+ (1,080x2,372 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz तक है।
Realme 16 5G स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6400 Turbo प्रोसेसर के साथ आता है। इस फोन को 12GB तक LPDDR4x RAM और 256GB तक की UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज के साथ मार्केट में लाया गया है। हीम मैनेजमेंट के लिए इसमें 6,050mm sq हीट डिस्सपेशन एरिया दिया है। इस फोन की आईपी रेटिंग IP69 है।
फोटोग्राफी की बात करें तो Realme 16 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है, जो वाइड एंगल सेंसर है और इसका अपर्चर f/1.8 है। इसके साथ फोन में 2-मेगापिक्सल मोनोक्रोम सेंसर दिया गया है। रियर कैमरा मॉड्यूल में एक छोटा मिरर दिया है, जिसे कंपनी सेल्फी मिरर बोल रही है। इसकी मदद से यूजर्स रियर कैमरा से भी सेल्फी फोटो क्लिक कर सकते हैं। इस फोन के फ्रंट में 50-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो Realme 16 5G में Bluetooth 5.3, 5G, 4G LTE, BeiDou, GPS, GLONASS, Galileo, QZSS, USB Type-C और Wi-Fi 6 का सपोर्ट दिया है। फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
Realme 16 5G में 7,000mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। इसके साथ ही फोन से आप अपने बड्स या स्मार्टवॉच भी चार्ज कर सकते हैं। यानी इसमें रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।
खबरें और भी
रियलमी का यह फोन Android 16 पर आधारित Realme UI 7.0 पर रन करता है। कंपनी का कहना है कि इस फोन को तीन एंड्रॉयड अपडेट और 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट ऑफर किए जाएंगे।
Realme 16 5G की कीमत
Realme 16 5G स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज के साथ 31999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। इस फोन को 8GB+256GB के साथ 33,999 रुपये और 12GB+256GB ऑप्शन के साथ 36,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
रियलमी का यह फोन दो कलर ऑप्शन Air Black और Air White में लाया गया है। इस फोन में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट और रियलमी के ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है। इसकी सेल 5 अप्रैल से शुरू होगी।
ऑफर की बात करें तो Realme 16 5G को 12 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही अलग-अलग बैंक इस फोन पर 2000 रुपये का डिस्काउंट भी दे रहे हैं। इसके साथ ही पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 6000 रुपये तक का बोनस भी ऑफर किया जा रहा है।