Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला Realme C100 5G स्मार्टफोन लॉन्च, चेक करें कीमत और खूबियां

    Updated: Tue, 07 Apr 2026 06:30 PM (IST)

    Realme C100 5G स्मार्टफोन थाईलैंड में लॉन्च हो गया है। इसमें 7000mAh की दमदार बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग और MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. 7000mAh की दमदार बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग।

    2. MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट और 5G कनेक्टिविटी।

    3. 6.8 इंच 144Hz डिस्प्ले, 50MP प्राइमरी कैमरा मौजूद।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Realme C100 5G स्मार्टफोन थाइलैंड में लॉन्च हो गया है। रिलयमी ने इस फोन को दो कलर ऑप्शन में पेश किया है। Realme C100 5G स्मार्टफोन को 7,000mAh की बैटरी के साथ मार्केट में उतारा है। यह फोन 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ लाया गया है। फोन में MediaTek Dimensity 600 सीरीज का चिपसेट दिया गया है।

    Realme C100 5G की कीमत

    Realme C100 5G स्मार्टफोन को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इस फोन का बेस वेरिएंट 4जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ THB 6,999 (करीब 20,000 रुपये) की कीमत में लाया गया है। इसके साथ ही दूसरा वेरिएंट 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ THB 7,499 (करीब 21,000 रुपये) की कीमत में लाया गया है।

    Realme के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन की सेल 22 अप्रैल से शुरू होगी। Realme C100 5G को पर्पल और ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

    Realme C100 5G के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

    रियलमी के इस फोन में 6.8-inch HD+ (720x1,570 पिक्सल) LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz तक, टच रिस्पॉन्स रेट 180Hz और पीक ब्राइटनेस 900 निट्स तक है। यह फोन Android 16-पर आधारित Realme UI 7.0 पर रन करता है। Realme C100 5G में 7000mAh की बैटरी दी है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक का सपोर्ट दिया गया है।

    Realme C100

    Realme C100 5G स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ ग्राफिक्स सपोर्ट के लिए ARM Mali-G57 MC2 GPU दिया गया है। रियलमी के इस फोन में 6GB तक की LPDDR4x RAM और 128GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। स्टोरेज बढ़ाने के लिए microSD कार्ड का सपोर्ट दिया गया है। रियलमी के इस फोन में IP64 रेटिंग का सपोर्ट मिलता है।

    खबरें और भी

    फोटोग्राफी की बात करें तो Realme C100 5G में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही सेल्फी कैमरा की बात करें तो फोन में 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। रियलमी का यह फोन 30FPS पर 1080p वीडियो रिकॉर्ड करता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो रियलमी के फोन में 5G, 4G LTE के साथ Wi-Fi 5, Bluetooth 5.3, USB Type-C पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक, BeiDou, GPS, GLONASS, Galileo, और QZSS का सपोर्ट दिया गया है।

    यह भी पढ़ें- Realme का 7000mAh की 'टाइटन बैटरी' वाला 5G फोन इस दिन आएगा, तगड़ी परफॉर्मेंस भी मिलेगी