7540mAh बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग और 50MP कैमरा वाला Redmi Turbo 5 हुआ लॉन्च, बजट में फ्लैगशिप पावर
Xiaomi ने भारत में परफॉर्मेंस-फोकस्ड Redmi Turbo 5 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इसमें MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर मिलता है। ...और पढ़ें
-1781595882243_m.webp)
HighLights
MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर के साथ दमदार परफॉर्मेंस।
गेमिंग वाइब के लिए RGB लाइट्स और 7540mAh बैटरी।
50MP OIS कैमरा और 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Xiaomi ने भारत में परफॉर्मेंस फोकस स्मार्टफोन Redmi Turbo 5 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी के Turbo सीरीज का पहला फोन है। यह फोन MediaTek के प्रोसेसर के साथ मार्केट में पेश किया गया है। रेडमी का दावा है कि यह फोन बिना फ्लैगशिप कीमत के दमदार परफॉर्मेंस ऑफर करता है। गेमिंग वाइब के लिए इस फोन में RGB लाइट्स सेटअप भी दिया गया है।
Redmi Turbo 5 स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
Redmi Turbo 5 स्मार्टफोन को फ्लैट रेनफोर्स ग्लास ब्लैक और डुअल सर्कूलर रियर कैमरा कटआउट डिजाइन के साथ लॉन्च किया गया है। इन कटआउट में आरजीबी लाइट्स का सेटअप दिया गया है। ये लाइट कॉल या मैसज नोटिफिकेशन और म्युजिक के साथ सिंक होकर लाइटअप होती हैं। रेडमी के लेटेस्ट Turbo 5 स्मार्टफोन में फ्लैट एल्युमिनियम फ्रेम दिया गया है। यह फोन IP66/IP68/IP69/IP69K रेटिंग के साथ आता है।
Redmi Turbo 5 स्मार्टफोन में 6.59-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 120Hz है। फोन की डिस्प्ले Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन के साथ आती है। इसकी मैक्सिमम ब्राइटनेस 3,500 निट्स है। Xiaomi के इस फोन में Dolby Vision और HDR10 Plus सपोर्ट दिया गया है।
Redmi Turbo 5 स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट के साथ पेश किया गया है। यह फोन LPDDR5X Ultra रैम और UFS 4.1 स्टोरेज के साथ मार्केट में लॉन्च किया गया है। इसके साथ ही फोन में बेस्ट परफॉर्मेंस के लिए 5300 sq mm वेपौर कूलिंग चैंबर दिया गया है।
खबरें और भी
Redmi Turbo 5 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी कैमरा 50-मेगापिक्सल Sony IMX882 सेंसर दिया गया है। यह ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) और 4K वीडियो सपोर्ट दिया गया है। इस फोन में दूसरा कैमरा 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। फोन के फ्रंट में 20-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
रेडमी के इस फोन में 7540mAh की बैटरी दी है, जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। Redmi Turbo 5 स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित HyperOS 3 पर रन करता है। इस फोन में 4 साल तक OS अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।

Redmi Turbo 5 की कीमत
Redmi Turbo 5 स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज के साथ 37,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। फोन का दूसरा वेरिएंट 12 जीबी और 256जीबी स्टोरेज के साथ 40,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। रेडमी के इस फोन की सेल 19 जून को शुरू होगी। इस फोन पर कंपनी 2,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट ऑफर कर रही है।