OnePlus Nord 6 Review: दमदार बैटरी, शानदार डिस्प्ले और गेमिंग परफॉर्मेंस के साथ मिड-रेंज का नया 'किंग'
वनप्लस ने अपना लेटेस्ट OnePlus Nord 6 स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जो पिछले Nord 5 से काफी अपग्रेड है। यह फोन 40 हजार रुपये की रेंज में आता है और इसमें 9 ...और पढ़ें

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वनप्लस ने मिड रेंज में अपना लेटेस्ट OnePlus Nord 6 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। वनप्लस ने इस स्मार्टफोन को पिछले साल लॉन्च हुए Nord 5 की तुलना में काफी अपग्रेड किया है। परफॉर्मेंस के साथ-साथ बैटरी और डिस्प्ले में अपडेट देखने को मिले हैं। वनप्लस का यह फोन 40 हजार रुपये की रेंज लाया गया है। क्या इस रेंज में वनप्लस का यह फोन मिड रेंज में दमदार परफॉर्मेंस ऑफर करता है। पढ़ें पूरा रिव्यू।
OnePlus Nord 6 स्पेसिफिकेशन्स
| फीचर | डिटेल्स |
|---|---|
| डिस्प्ले | 17.23 cm (6.78") Sunburst AMOLED, 1.5K, 165Hz रिफ्रेश रेट |
| प्रोसेसर | Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 Mobile Platform |
| रैम (RAM) | 8GB / 12GB LPDDR5X |
| स्टोरेज | 256GB UFS 4.1 |
| बैटरी | 9,000 mAh (SiCarbon) |
| चार्जिंग | 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग |
| मुख्य कैमरा | 50MP Sony LYTIA-600 (OIS) + 8MP Ultra-wide |
| सेल्फी कैमरा | 32MP Sony (4K वीडियो सपोर्ट) |
| OS | OxygenOS 16.0 (Android 16 पर आधारित) |
| ड्यूरेबिलिटी | IP66, IP68, IP69, IP69K और MIL-STD-810H रेटिंग |
| कनेक्टिविटी | 5G-Advanced, Wi-Fi 7, Bluetooth 6 |
डिजाइन और डिस्प्ले

वनप्लस के नोर्ड सीरीज के लेटेस्ट स्मार्टफोन के डिजाइन की बात करें तो यह कंपनी के फ्लैगशिप OnePlus 15 से प्रेरित है। इसमें कंपनी ने नया कैमरा मॉड्यूल दिया है, जो प्रीमियम लुक ऑफर करता है। इस फोन में 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 165Hz और ब्राइटनेस 1800 निट्स है। इस फोन का फ्रेम प्लास्टिक का है, जिसका बैक पॉलीकार्बोनेट का है। इसके फ्रंट में क्रिस्टल ग्लास की सिक्योरिटी और IP69 रेटिंग इसे काफी ड्यूरेबल फोन बनाती है।
परफॉरमेंस और गेमिंग
OnePlus Nord 6 स्मार्टफोन में क्वालकॉम का Snapdragon 8s Gen 4 दिया है। यह चिपसेट फोन को गेमिंग और मल्टीटास्किंग के दौरान पावरफुल परफॉर्मेंस ऑफर करता है। इस फोन में कई एआई फीचर्स भी मिलते हैं। इसके साथ ही फोन में एआई प्लस बटन भी दिया गया है। इससे आप कई काम जैसे नोट्स और समरी एक क्लिक पर कर सकते हैं।

कैमरा और बैटरी
वनप्लस के इस फोन में प्राइमरी कैमरा सेंसर 50MP Sony Lytia 600 है। यह दिन की अच्छी रोशनी में शानदार पोर्ट्रेट और तस्वीरें लेता है, हालांकि यह मुख्य रूप से कैमरा-सेंट्रिक फोन नहीं है। इसके बावजूद फोटोग्राफी के मामले में फोन का रियर कैमरा सेटअप हो या फ्रंट कैमरा आपको निराश नहीं करता है।
खबरें और भी

इस फोन की सबसे बड़ी ताकत इसमें मिलने वाली 9000mAh की बैटरी है। यह आसानी से 1.5 से 2 दिन का बैकअप दे सकती है और 80W सुपरवूक चार्जिंग के साथ आती है।
वर्डिक्ट
OnePlus Nord 6 उन लोगों के लिए एक बेहतरीन पैकेज है जो बैटरी लाइफ और गेमिंग को सबसे ऊपर रखते हैं। फोन में 9000 एमएएच की बैटरी मिलती है, जो इस सेगमेंट में गेम-चेंजर है। इसके साथ ही फोन में 165Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले कंटेंट और गेमिंग के दौरान बेहतरीन एक्सपीरियंस ऑफर करती है। इसके साथ ही एक और पॉइंट जो इस फोन को बेहतर ऑप्शन बनाती है, वह ये है कि फोन को 4 साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलता है। 40 हजार रुपये की रेंज में आने वाले इस फोन का कैमरा कुछ हद तक निराश करता है। अगर कैमरा पार्ट को छोड़ दें तो मिड रेंज सेगमेंट में यह फोन एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है।