Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    OPPO Reno 15 Series Review: कंटेंट क्रिएटर्स के लिए स्मार्ट कैमरा, स्टाइलिश डिजाइन और स्मूद एक्सपीरियंस

    Updated: Wed, 11 Feb 2026 01:03 PM (IST)

    ओप्पो रेनो 15 सीरीज कंटेंट क्रिएटर्स, छात्रों और ऑफिस कर्मचारियों के लिए डिज़ाइन की गई है। यह स्टाइलिश डिज़ाइन, एडवांस AI फीचर्स और शक्तिशाली इमेजिंग ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। आज यूजर्स के लिए स्मार्टफोन डिवाइस से बढ़कर है। क्योंकि ट्रेंड बदल चुका है और फोन इस्तेमाल करने का तरीका भी। आज कंटेंट क्रिएटर्स चाहते हैं कि उनका फोन वीडियो बनाने से लेकर एडिट तक, कंप्लीट सॉल्यूशन दे। ऑफिस में काम करने वाले एंप्लॉय या कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र चाहते हैं कि उनका फोन इन्फॉर्मेशन देने के साथ प्रोडक्टिविटी बढ़ाने में मदद करे, वो भी एडवांस AI फीचर्स के साथ। OPPO का नया OPPO Reno15 Series ऐसे ही यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह स्टाइलिश, स्मार्ट और पावरफुल है। इसका एडवांस इमेजिंग सिस्टम और कटिंग-ऐज AI फीचर्स यूजर्स को शानदार और इनोवेटिव एक्सपीरियंस देता है।

    HoloFusion Technology - बैक ग्लास पर 3D लेयर्ड विजुअल इफेक्ट

    OPPO Reno15 Series तीन वेरिएंट OPPO Reno15 Pro, OPPO Reno15 Pro Mini और OPPO Reno15 में उपलब्ध है, जिनका डिजाइन नेचर से इंस्पायर्ड है, और जिन्हें होल्ड करना एक अलग एहसास है। इस सीरीज के ग्लेशियर व्हाइट कलर में HoloFusion Technology मिलती है, जो इसके डिजाइन का अहम हिस्सा है। यह अपनी तरह की पहली टेक्नोलॉजी है, जिससे फोन के बैक ग्लास पर 3D लेयर्ड विजुअल इफेक्ट देखने को मिलता है। इसमें टेक्सचर और डायनमिक लाइट उभरकर सामने आते हैं, जिससे फोन ज्यादा वाइब्रेंट और इमर्सिव दिखता है, और एक यूनिक लुक देता है। इस सीरीज के सभी फोन में डिजाइन और वेट का जबरदस्त संतुलन मिलता है। फोटोग्राफी, गेमिंग या डेली इस्तेमाल के दौरान फोन को होल्ड करना एक सुखद अनुभव रहा। इसका ग्रिप अच्छा है और मसल्स पर दबाव नहीं होता।

    OPPO Reno15 Pro में दो कलर्स हैं - सनसेट गोल्ड और कोकोआ ब्राउन। वहीं, OPPO Reno15 Pro Mini भी दो कलर्स में आता है - कोकोआ ब्राउन और ग्लेशियर व्हाइट। जबकि OPPO Reno15 तीन कलर्स में उपलब्ध है- ग्लेशियर व्हाइट, ट्वाइलाइट ब्लू और ऑरोरा ब्लू।

    iQOO15 colors

    फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी का वन स्टॉप सॉल्यूशन

    मोबाइल फोटोग्राफी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स एक क्रिएटिव पार्टनर की तरह है। यह जुगलबंदी Reno15 Series में दिखती है। इसमें सेगमेंट का सबसे एडवांस इमेजिंग सिस्टम मिलता है। यह यूजर्स को फोटोग्राफी और वीडियो बनाने के वन स्टॉप सॉल्यूशन प्रदान करता है, जहां यूजर्स AI की मदद से क्लिक किए गए पिक्चर्स और रील्स में क्रिएटिविटी दिखा सकते हैं, उसकी एडिटिंग कर सकते है और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    OPPO Reno15 Pro और OPPO Reno15 Pro Mini में 200MP अल्ट्रा-क्लियर मेन कैमरा मिलता है। इसका कैमरा हर तरह के सिनेरियो में क्रिएटिविटी दिखाने का भरपूर मौका देता है। इसका रेजोल्यूशन सेंसर फोटोग्राफी के दौरान तस्वीरों में डिटेलिंग प्रदान करता है, वो भी एडिट के बाद भी। हमने कुछ पिक्चर्स कैप्चर किए, स्काईलाइन और आर्किटेक्चरल फोटोग्राफी की। फोटो ज्यादा शार्प और नेचुरल दिखाई दिए। OPPO Reno15 में 50MP का मेन कैमरा मिलता है।

    इसमें टेलीफोटो पोर्ट्रेट कैमरा मिलता है जो एक प्रोफेशनल ग्रेड कैमरा है। इसका क्लासिक 85mm पोर्ट्रेट फोकल लेंथ सब्जेक्ट और बिजी बैकग्राउंड को अच्छे से अलग करता है और सब्जेक्ट को स्मूथ बोकेह प्रदान करता है। हमारे कैप्चर किए गए पोर्ट्रेट पिक्चर पर फेशियल एक्सप्रेशन और इमोशन देखे जा सकते हैं। पिक्चर ने नेचुरल स्किन टोन के साथ इंपैक्ट क्रिएट किया। खास बात यह है कि 3.5× ऑप्टिकल जूम में भी पोर्ट्रेट की सुविधा मिलती है, जहां आप दूर से बोकेह इफेक्ट के साथ सब्जेक्ट की क्लियर फोटो ले सकते हैं। कैंडिड स्ट्रीट, इवेंट फोटोग्राफी या सब्जेक्ट का क्लोज-अप शॉट लेना तो यह फोन अच्छा एक्सपीरियंस देगा।

    दरअसल, OPPO Reno 15 Series का पोर्ट्रेट फीचर खास है। यह PureTone Technology के साथ आता है जो OPPO की अपनी टेक्नोलॉजी है। यह आसपास के माहौल को समझकर सब्जेक्ट को बैकग्राउंड से अलग करता है। यह सटल तरीके से लाइट, डिटेल और टेक्सचर को संतुलित करता है, जिससे पोर्ट्रेट रिफाइन होने के साथ रियल लगता है। भारतीय स्किन टोन के लिए यह फीचर अच्छा है।

    फोन में 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है जो 100° फिल्ड ऑफ व्यू प्रदान करता है। आप किसी बड़े एरिया जैसे पहाड़, समुंद्र या महल को कैप्चर करते हैं तो यह कैमरा काम आएगा। हमने ऑफिस के बाहर बड़े एरिया को कैप्चर किया, जहां से पूरा शहर दिखाई देता है। पिक्चर में कलर्स और डिटेलिंग मिलती है। इसका गोल्डन अल्ट्रावाइड सेल्फी पोर्ट्रेट के साथ ग्रुप फोटोग्राफी या सेल्फी का मौका देती है, जहां आप बड़े एरिया में क्रिएटिविटी दिखा सकते हैं। इससे अल्ट्रा-क्लियर ग्रुप फोटो मिलता है। मनाली, दार्जिलिंग और गोवा के नेचर को कैप्चर करने के लिए यह सही कैमरा है।

    AI कैमरा फीचर्स से अपनी क्रिएटिविटी को आर्टिस्टिक फील दें

    OPPO Reno 15 Series में कई AI कैमरा फीचर्स हैं, जिससे यूजर्स पिक्चर्स में अपनी क्रिएटिविटी दिखाकर उसे आर्टिस्टिक फील दे सकते हैं। OPPO का AI Editor 3.0 टूल इसमें बहुत काम आता है, जिसका AI Portrait Glow एक एडवांस स्मार्टफोन कैमरा फीचर है, जो लाइट को एनालाइज और टोन को एकडज्स्ट करके डिटेल के साथ पोर्ट्रेट फोटो देता है। यह स्टूडियो क्वालिटी इफेक्ट प्रदान करता है। हमने कम लाइट वाले एक तस्वीर के साथ इसका उपयोग किया, इसका पोर्ट्रेट ब्राइट और वाइब्रेट दिखा। AI Editor 3.0 में AI मोशन फोटो स्लो-मो टूल मिलता है जो मोशन शॉट्स को मोशन फोटो में बदलता है।

    Popout के साथ हर मोमेंट की अलग स्टोरी क्रिएट करें

    फोन में Popout फीचर यूजर्स को पसंद आएगा, जो अलग तरीके से कोलाज बनाता है। यह एक तरह का क्रिएटिव एक्सरसाइज है, जहां यूजर्स मल्टीपल फोटो या मोशन शॉट को अपने हिसाब से इनोवेटिव रूप दे सकते हैं, जो इंटरैक्टिव होगा। यह आम कोलाज की तरह नहीं है। 

    article-image-3

    यह डायनैमिक कंपोजिशन प्रदान करता है, जहां सब्जेक्ट फ्रेम से बाहर निकलते हुए दिखते हैं, जिससे विज़ुअल एक्सप्रेसिव लगते हैं। यह सब कुछ थर्ड पार्टी एडिटिंग ऐप के बिना करता है। हमारे एक्सपीरियंस में Popout फीचर इंटरेस्टिंग था। हमने फोटो का अलग-अलग तरीके से कोलाज बनाया। इसने हर मोमेंट की अलग स्टोरी क्रिएट की। इस तरह के कोलाज सोशल मीडिया पर ट्रेंड बनाएंगे।

    कंटेंट क्रिएटर्स के लिए एक टूल: शूट, एडिट और अपलोड सबकुछ एक जगह

    OPPO Reno 15 Series को कंटेंट क्रिएटर्स एक टूल के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। शूट, एडिट और अपलोड सबकुछ एक जगह होगा, कहीं और जाने की जरूरत नहीं है। क्योंकि OPPO Reno15 Pro और OPPO Reno15 Pro Mini में 4K HDR 60fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट है, वो भी फ्रंट और रियर दोनों में। HDR रिकॉर्डिंग हाइलाइट्स और शैडो में डिटेल को बनाए रखती है, जिससे अलग-अलग लाइटिंग कंडीशन में नेचुरल कलर और बैलेंस्ड कंट्रास्ट फुटेज मिलते हैं। क्रिएटर्स रिकॉर्डिंग करते समय फ्रंट और रियर कैमरे के बीच आसानी से स्विच कर सकते हैं। इसका कैमरा EIS 2.0 स्टेबलाइजेशन को सपोर्ट करता है, साथ ही मेन और टेलीफोटो कैमरा में ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन है ताकि रिकॉर्डिंग करते समय शेक को कम किया जा सके। इसके अलावा, इसमें Dual-View Video फीचर मिलता है, जहां आप फ्लेक्सिबल स्प्लिट-स्क्रीन लेआउट के साथ एक साथ फ्रंट और रियर की रिकॉर्डिंग कर सकते हैं।

    OPPO Reno 15 Series में Video Editing 2.0 की सुविधा है, जिसमें आप अपने रिकोर्डिंग को तुरंत एडिट कर सकते हैं। इसमें टाइमिंग, स्पीड कंट्रोल, ट्रांजिशन, बीट-सिंक एडिट और हाई-क्वालिटी एक्सपोर्ट्स जैसे एडिटिंग फीचर्स मिलते हैं। यह कंटेंट क्रिएटर्स के लिए पॉकेट साइज क्रिएटिव स्टूडियो की तरह काम करेगा और रिकॉर्ड किए गए फुटेज को स्टोरी प्रदान करेगा।

    कॉम्प्लेस टास्क को आसान और इफेक्टिव बनाए ColorOS 16 के AI फीचर्स

    OPPO का ColorOS 16 एक फ्रेश फील देता है। यह ज्यादा स्मूथ और एफिशिएंट हैं। यह AI के जरिए आपकी प्रोडक्टिविटी को बढ़ाएगा, डेली के काम और प्रोजेक्ट में मदद करेगा। यह स्मार्ट, स्मूथ और सिक्योर है। अगर आप कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र हैं या आप ऑफिस एंप्लॉय हैं तो आपको ColorOS 16 का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। इसमें मल्टीटास्किंग परफॉर्मेंस के लिए Trinity Engine, डेटा की सुरक्षा के लिए Private Cloud Compute और आपके कॉम्प्लेस टास्क को आसान और इफेक्टिव बनाने के लिए ढेर सारे AI फीचर्स हैं।

    जैसे इसका AI Mind Space एक यूजफुल फीचर है। यह Gemini के साथ इंटीग्रेटेड है। हमने इसका इस्तेमाल किया। यह स्क्रीनशॉट का तेजी से नोट बनाता है और ऑडियो रिकॉर्डिंग को समराइज करता है। इसके के लिए डेडिकेटेड Snap Key या थ्री-फिंगर स्वाइप की सुविधा है। अगर आप ट्रैवल को लेकर प्लान बनाते हैं या मीटिंग नोट्स, बिखरी हुई जानकारी को पर्सनलाइज्ड में बदलना चाहते हैं तो AI Mind Space आपकी मदद करेगा। इस पर आप सवाल भी कर सकते हैं, आपको कहीं और जाकर ब्राउज करने की जरूरत नहीं है। ColorOS 16 में AI Call Translator, AI Recording, AI Translate, AI VoiceScribe और AI Call Summary जैसे AI फीचर्स मिलते हैं, जो डेली टास्क में असरदार है। Luminous Rendering Engine इसका एक खास फीचर है, जो स्वैपिंग और ऐप स्विचिंग के एक्सपीरियंस को स्मूथ, फ्रेश और नेचुरल बनाता है।

    एडवांस और इंटीग्रेटेड फीचर्स फोन को बनाए सॉलिड

    OPPO Reno15 Series को इंडस्ट्री लीडिंग ड्यूरेबिलिटी और लॉन्ग टर्म भरोसा मिलता है। एडवांस और इंटीग्रेटेड ड्यूरेबिलिटी फीचर्स की वजह से पूरा फोन एक आमर्र बॉडी बन जाता है, जो ड्रॉप, वॉटर एक्सपोजर और ओवरहीटिंग से बचाता है। इसका स्पंज बायोनिक कुशनिंग टेक्नोलॉजी फोन के इंटरनल स्ट्रक्चर को मजबूत करता है। यह सबसे पुराना और सबसे रेजिलिएंट लाइफफॉम है। यह ड्रॉप के समय फोन के कंपोनेंट को सुरक्षित रखता है। वहीं दूसरी ओर, एयरोस्पेस-ग्रेड एल्यूमीनियम फ्रेम इसके बायोनिक स्ट्रक्चर को सुरक्षा देता है। यह एक तरह का हाई परफॉर्मेंस एल्यूमीनियम है, जिसका इस्तेमाल एविएशन में होता है।

    article-image-4

    हमने OPPO Reno15 Pro का सनसेट गोल्ड हैंडसेट का इस्तेमाल हर तरह से किया। एक सामान्य ऊंचाई से उसे ड्रॉप करके देखा, सुबह की ओस में कुछ घंटो के लिए उसे बाहर रखा, फोन को कुछ नहीं हुआ। यह सॉलिड स्मार्टफोन है। बता दें कि OPPO Reno15 Series को इंडस्ट्री लीडिंग प्रोटेक्शन मिलता है। इसमें स्प्लैश प्रोटेक्शन के लिए IP66, वॉटर रेजिस्टेंट के लिए IP68 और हाई प्रेशर और हाई-टेंपरेचर वॉटर जेट के लिए IP69 की हाईएस्ट IP रेटिंग मिलती है। यह 30 मिनट तक 1.5 मीटर पानी में डूबे रहने पर भी खराब नहीं होता और 80°C तक के हाई-प्रेशर, हाई-टेम्परेचर पानी के तेज बहाव से बचाता है। OPPO Reno15 और OPPO Reno15 Pro Mini को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7 प्रोटेक्शन से सुरक्षित किया गया है। वहीं, OPPO Reno15 Pro को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 का प्रोटेक्शन मिला हुआ है। इस सीरीज के सभी फोन को स्पलैश एंड ग्लव्स टच का सपोर्ट मिला हुआ है। यानी आप फोन की स्क्रीन को गीले हाथ और ग्लव्स पहनकर इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको बेहतरीन एक्सपीरियंस मिलेगा।

    OPPO Reno15 Series के सभी फोन में FHD+ AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जो व्यूइंग एक्सपीरियंस को क्रिस्प बनाते हैं। डिजिटल कंटेंट कंज्यूम करते समय स्मूथ मोशन और विविड कलर्स देखे जा सकते हैं। OPPO Reno15 Pro और OPPO Reno15 Pro Mini में 600 nits की डिफॉल्ट ब्राइटनेस मिलती है, जो आउटसाइड में 1,800 nits तक बढ़ जाती है, और पीक ब्राइटनेस 3,600 nits तक पहुंच जाती है, जबकि OPPO Reno15 तेज रोशनी में 1,200 nits तक बढ़ जाती है। इसके अलावा फोन में ब्राइटनेस अपने आप एडजस्ट होती है।

    स्पीड, स्टेबल ग्राफिक्स और कटिंग-ऐज AI इंजन के साथ पावरफुल परफॉर्मेंस

    फ्लैगशिप गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए OPPO Reno15 Pro 5G और OPPO Reno15 Pro Mini 5G में MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट मिलता है। यह प्रोसेसर स्पीड, स्टेबल ग्राफिक्स और कटिंग-ऐज AI इंजन का मेल है, जो पावरफुल परफॉर्मेंस देता है। डिवाइस पर ऐप बहुत तेजी से खुलते हैं, और इंटरफेस हर टच पर सटीक रिस्पॉन्स देता है। हमारे एक्सपीरियंस में BGMI गेमिंग, 5G स्ट्रीमिंग और लॉन्ग वीडियो कॉल के दौरान फोन स्टेबल रहता है। यह फ्लैगशिप-लेवल इमेजिंग प्रोसेसर 4K HDR वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए पावर कंजम्पशन को 12% कम करता है। OPPO Reno15 5G में Snapdragon 7 Gen 4 मिलता है, जो स्मूथ परफॉर्मेंस देता है। तीनों फोन AI HyperBoost 2.0 फीचर के साथ आता है, जो स्मूथ, स्टेबल और लैग-फ्री मोबाइल गेमिंग एक्सपीरियंस देने में मदद करता है।

    घंटो के ट्रैवल और हॉलीडे में काम आएगी बड़ी बैटरी

    OPPO Reno15 Pro 5G और OPPO Reno15 5G में 6500mAh की बैटरी मिलती है जिसे 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। OPPO Reno15 Pro 5G में 80W AIRVOOC फ्लैश चार्ज भी है। वहीं दूसरी तरफ OPPO Reno15 Pro Mini 5G में 6200mAh की बैटरी दी गई है। 80W SUPERVOOC चार्जर 50 मिनट में फोन को 0 से 100% चार्ज कर देता है। वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग के दौरान बैटरी ड्रेन हुई, लेकिन SUPERVOOC जल्दी चार्ज भी कर देता है। आप 10 मिनट के चार्ज से 4-5 घंटे तक व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और यूट्यूब चला सकते हैं। घंटो के ट्रैवल और हॉलीडे में OPPO Reno 15 Series की बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग आपके बहुत काम आएंगे।

    वर्डिक्ट

    OPPO Reno 15 Series में आपको OPPO Reno की लिगेसी दिखेगी, जो अपने सेगमेंट में प्रीमियम एक्सपीरियंस देता है। इस फोन के हर डिपार्टमेंट पर ध्यान दिया गया है, खासकर डिजाइन, कैमरा, परफॉर्मेंस और प्रोडक्टिविटी बढ़ाने वाले AI फीचर्स पर। इसका वेल-बैलेंस्ड डिजाइन और रग्ड ड्यूरेबिलिटी स्क्रॉल या काम के दौरान कंफर्टेबल फील देता है। इसका कैमरा डेली मूवमेंट को अच्छे से कैप्चर करता है, फोटो शार्प और नेचुरल लगते हैं, जिसे आप AI Portrait Glow और Popout फीचर के साथ अलग रूप दे सकते हैं। ColorOS 16 क्लीन और स्मूथ है, जिसमें कई AI फीचर्स मिलेंगे। यह आपके डेली के काम को फास्ट, क्रिएटिव और आसान बनाएंगे। कुल मिलाकर, यह फोन उन यूजर्स के लिए बेस्ट है, जो एक स्टाइलिश और स्मार्ट डिवाइस चाहते हैं जिससे उनकी जिंदगी ज्यादा बेहतर और ज्यादा आसान हो। अगर आप फोन को एक टूल के रूप में देखते हैं, जिससे जानने और सीखने का मौका मिले, कंटेंट क्रिएशन में काम आए और डेली वर्क को स्मार्ट तरीके से हैंडल कर पाए तो आप इसे खरीद सकते हैं।

    OPPO Reno15 Pro दो वेरिएंट में उपलब्ध है। 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत INR 67,999 है और 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत ₹INR 72,999 है। बात करें OPPO Reno15 Pro Mini की तो यह भी दो वेरिएंट में आता है। 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत INR 59,999 और 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत INR 64,999 है। वहीं, OPPO Reno15 तीन अलग-अलग वेरिएंट में उपलब्ध है - 8GB + 256GB जिसकी कीमत INR 45,999 है, 12GB + 256GB जिसकी कीमत INR 48,999 है, और 12GB + 512GB जिसकी कीमत INR 53,999 है। OPPO Reno 15 Series के सभी फोन Amazon , Flipkart, मेनलाइन रिटेल आउटलेट्स और OPPO ई-स्टोर पर उपलब्ध है।

    लेखक - शक्ति सिंह