Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Realme 16 Review : 31999 रुपये के बजट में कैसा है 7000mAh बैटरी वाला ये फोन

    Updated: Thu, 02 Apr 2026 04:00 PM (IST)

    रियलमी ने भारत में Realme 16 स्मार्टफोन ₹31,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। यह फोन स्लिम डिजाइन, IP69 रेटिंग और 7000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता ...और पढ़ें

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। रियलमी ने भारतीय बाजार में Realme 16 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह फोन स्लिम डिजाइन और बड़ी बैटरी के साथ मार्केट में उतारा गया है। यह फोन 31999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। अगर आप रियलमी के इस फोन को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो हम डिटेल में इस फोन का रिव्यू लेकर आए हैं।

    डिजाइन और बिल्ड

    Realme 16 5G स्मार्टफोन के डिजाइन और बिल्ड की बात करें तो इसमें प्लास्टिक फ्रेम मिलता है। इसके साथ ही बैक पैनल भी प्लास्टिक का है। इसमें कंपनी ने एक यूनिक पैटर्न दिया है। हालांकि फोन का कैमरा मॉड्यूल मेटल का है, जिसमें 'सेल्फी मिरर' भी मिलता है। हैंड्स-ऑन फील की बात करें तो फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी होने के बावजूद यह काफी स्लिम और लाइटवेट महसूस होता है। इस फोन को IP69 रेटिंग और सामने DT Star 2 Plus की प्रोटेक्शन के साथ मार्केट में उतारा गया है।

    Realme 16 5g 3

    डिस्प्ले

    रियलमी के इस फोन में 6.5-इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 4500 निट्स है। 30 हजार से ज्यादा कीमत वाले इस फोन में HDR सर्टिफिकेशन का सपोर्ट नहीं मिलता है, जिससे Netflix या YouTube पर HDR कंटेंट नहीं देखा जा सकता। यह थोड़ा सा निराश करता है। इसके साथ ही फोन में ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर है, जिसका रिस्पांस भी औसत ही है।

    कैमरा

    रियलमी 16 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। हालांकि कैमरा मॉड्यूल का डिजाइन ऐसा है कि जिसे देखने पर लगता है कि इसमें 3 कैमरा हैं। फोन का प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल वाला Sony IMX 852 है। दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए भी फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा लेंस दिया गया है। कैमरा परफॉर्मेंस की बात करें तो दिन की रोशनी में पोर्ट्रेट अच्छे आते हैं, लेकिन सामान्य तस्वीरों में स्किन टोन काफी Yellowish और वॉर्म इफेक्ट वाली दिखती हैं। इस फोन में अल्ट्रावाइड लेंस की कमी खलती है। लो-लाइट में फोटो ब्लर होती हैं और डिटेल्स कम आती हैं।

    खबरें और भी

    Realme 16 5g (2)

    परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर

    इसमें MediaTek Dimensity 6400 Turbo चिपसेट है। हमारे रिव्यू के अनुसार, ₹30,000 के बजट में यह चिपसेट काफी कमजोर है क्योंकि यह आमतौर पर ₹15,000 वाले फोन में मिलता है। गेमिंग की बात करें तो BGMI जैसे हैवी गेम्स के लिए यह फोन सही नहीं है। इसका टच रिस्पांस स्लो है, जिससे गेमिंग में सटीकता नहीं मिल पाती है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर आधारित Realme UI 7 पर रन करता है। कंपनी का कहना है कि 3 साल के OS और 4 साल के सुरक्षा अपडेट मिलते हैं। हालाँकि, इसमें काफी ज्यादा ब्लोटवेयर मिलते हैं जो फोन को स्लो कर देते हैं।

    Realme 16 5g 5

    बैटरी और चार्जिंग

    रियलमी के इस फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। मॉडरेट यूसेज पर यह करीब 1.5 दिन का बैकअप ऑफर करती है। फोन के बॉक्स में 60W का चार्जर मिलता है। फोन को 1% से 100% चार्ज होने में लगभग 1.5 घंटा लगता है।

    खरीदें या नहीं

    Realme 16 5g 4

    Realme 16 स्मार्टफोन का डिजाइन स्लिम और लाइटवेट है। इसके बावजूद इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। इसके साथ ही IP69 रेटिंग और स्ट्रॉन्ग बिल्ड क्वालिटी इस फोन को प्रीमियम लुक ऑफर करती है। इसके साथ ही फोन में एआई फीचर्स भी मिलते हैं। इसके साथ में फोन में मीडियाटेक का Dimensity 6400 Turbo प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही डिस्प्ले में HDR सपोर्ट का न होना, बहुत सारे ब्लोटवेयर और पुराने Wi-Fi 5 जैसे फीचर्स मिलते हैं। फोन की कीमत 31999 रुपये से शुरू होती है। इस कीमत ये सभी फीचर्स निराश करते हैं। हालांकि डिजाइन और बैटरी बैकअप फोन को बेहतर विकल्प बनाते हैं।

    यह भी पढ़ें- 7000mAh बैटरी और 50MP कैमरे वाला Realme 16 5G भारत में हुआ लॉन्च, चेक करें कीमत और खास फीचर्स