Redmi Note 15 SE रिव्यू: सिर्फ 19,999 में कैसा है रेड़मी का ये 5G फोन? स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी
Redmi Note 15 SE ₹20,000 के बजट में प्रीमियम डिज़ाइन, AMOLED डिस्प्ले और 5800mAh बैटरी वाला एक अच्छा विकल्प है। ...और पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी काफी वक्त से 20 हजार रुपये के बजट में नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं? तो Redmi Note 15 SE आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। कंपनी ने इस फोन को प्रीमियम डिजाइन, बड़ी बैटरी और AMOLED डिस्प्ले जैसे शानदार फीचर्स के साथ पेश किया है। हालांकि, इस फोन में कुछ ऐसी कमियां भी हैं जो इसे हर यूजर के लिए परफेक्ट चॉइस नहीं बनने देती। आइए आज इस फोन का फुल रिव्यू जानते हैं और क्या आपको ये फोन लेना चाहिए।
Redmi Note 15 SE की कीमत
सबसे पहले कीमत की बात करें तो Redmi Note 15 SE के बेस वेरिएंट की कीमत करीब ₹19,999 है जिसमें आपको 6GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल मिल जाता है। जबकि इसके 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये है।

कैसा है इसका डिजाइन?
फोन के डिजाइन की बात करें तो ये इसकी सबसे बड़ी खासियतों में से एक है। डिवाइस Crimson Reserve कलर ऑप्शन में मिलने वाला वीगन लेदर फिनिश के साथ आता है जो इसे काफी प्रीमियम लुक देता है। डिवाइस में कर्व्ड डिजाइन है जिसकी वजह से फोन हाथ में स्लिम और हल्का लगता है।
-Redmi-Note-15-SE-Full-Review_-5800mAh-Battery-&-Snapdragon-6-Gen-3!-(1)-1778486323396.jpeg)
हालांकि, यही कर्व्ड डिस्प्ले इसे थोड़ा फ्रेजाइल भी बनाती है, क्योंकि गिरने पर किनारों से क्रैक होने का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। अच्छी बात यह है कि बॉक्स में केस भी देखने को मिल रहा है।
साथ ही डिवाइस में प्लास्टिक फ्रेम मिल रहा है, लेकिन इसके बावजूद इसमें IP66 रेटिंग और Military Grade 810H सर्टिफिकेशन मिल रहा है। ऊपर की तरफ फोन में IR ब्लास्टर है, जिससे आप AC या दूसरे डिवाइसेस आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं।
खबरें और भी
-Redmi-Note-15-SE-Full-Review_-5800mAh-Battery-&-Snapdragon-6-Gen-3!-(2)-1778486340608.jpeg)
AMOLED डिस्प्ले और बेहतर रिफ्रेश रेट
डिवाइस में 6.7 इंच का 12-bit AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। कंपनी डिवाइस में 3200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर कर रही है। डिस्प्ले ब्राइट और कलरफुल है, जिससे आउटडोर और इंडोर दोनों जगह अच्छा एक्सपीरियंस मिल जाता है।
हालांकि, फोन में HDR सपोर्ट की कमी महसूस होती है, जिसका असर YouTube और Netflix पर देखने को मिल सकता है। साउंड के लिए इसमें स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं, लेकिन ऑडियो आउटपुट थोड़ा फ्लैट लगता है।
-Redmi-Note-15-SE-Full-Review_-5800mAh-Battery-&-Snapdragon-6-Gen-3!-(4)-1778486359285.jpeg)
कैसी है परफॉर्मेंस?
परफॉर्मेंस की बात करें तो फोन में स्नैपड्रैगन 6 Gen 3 प्रोसेसर मिल रहा है। ये नया चिपसेट नहीं है, लेकिन डेली यूसेज में फोन स्मूद परफॉर्म कर जाता है। AnTuTu पर इसने करीब 8.5 लाख का स्कोर हासिल किया है।
फोन अभी HyperOS 2 से लैस है, जो Android 15 पर बेस्ड है, जबकि सेटअप के बाद Android 16 बेस्ड HyperOS 3 अपडेट भी मिल गया है। फोन के साथ कंपनी 4 साल के OS अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स ऑफर कर रही है, लेकिन फोन पुराने सॉफ्टवेयर के साथ लॉन्च हुआ है।
-Redmi-Note-15-SE-Full-Review_-5800mAh-Battery-&-Snapdragon-6-Gen-3!-(9)-1778486382485.jpeg)
इसका मतलब है कि यूजर्स को करीब 3 बड़े Android अपडेट्स ही मिलेंगे। फोन में काफी ज्यादा ब्लोटवेयर एप्स भी पहले से इंस्टॉल हैं, जो शुरुआत में थोड़ा परेशान कर सकते हैं।
गेमिंग में कैसा है डिवाइस?
गेमिंग की बात करें तो ये फोन एवरेज कहा जा सकता है। BGMI जैसे गेम्स स्मूद तो चल जाते हैं, लेकिन इसमें हाई FPS सपोर्ट देखने को नहीं मिलता। इसलिए हार्डकोर गेमर्स के लिए ये फोन बेस्ट ऑप्शन नहीं है।
-Redmi-Note-15-SE-Full-Review_-5800mAh-Battery-&-Snapdragon-6-Gen-3!-(10)-1778486407022.jpeg)
कैमरा के मामले में कैसा है फोन?
बात करें तो फोन के कैमरा सेक्शन की तो इसमें पीछे की तरफ बड़ा कैमरा मॉड्यूल है, लेकिन इसमें सिर्फ 50MP का प्राइमरी कैमरा और एक डेप्थ सेंसर ही मिलता है। अल्ट्रा-वाइड लेंस फोन में नहीं है। कैमरा आउटपुट अच्छी डिटेल और कलर्स दे देता है।
-Redmi-Note-15-SE-Full-Review_-5800mAh-Battery-&-Snapdragon-6-Gen-3!-(11)-1778486424040.jpeg)
डे-लाइट और लो-लाइट दोनों में फोटो क्वालिटी डिसेंट देखने को मिलेगी। जबकि 20MP का फ्रंट कैमरा भी ठीक-ठाक सेल्फी ले लेता है। हालांकि, कुछ तस्वीरों में ओवर शार्पनेस और कॉन्ट्रास्ट ज्यादा दिखाई देती है।
वीडियो रिकॉर्डिंग में आप इस फोन के रियर कैमरा से 4K 30fps तक रिकॉर्डिंग कर सकते हैं, जबकि फ्रंट कैमरा 1080p 30fps तक लिमिटेड है। फोन में 2X पोर्ट्रेट जूम में डिटेल्स थोड़ी मिसिंग लगती हैं। हालांकि इसमें ऑयल पेंटिंग जैसा इफेक्ट देखने को मिलता है।

बैटरी कैसी है?
फोन में 5800mAh की बैटरी मिल रही है, जो आराम से पूरा दिन चल जाती है। इसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग और चार्जर बॉक्स में मिल रहा है, जो फोन को लगभग 1 घंटे से थोड़ा ज्यादा टाइम में फुल चार्ज कर देता है।
Redmi Note 15 SE खरीदें या नहीं?
-Redmi-Note-15-SE-Full-Review_-5800mAh-Battery-&-Snapdragon-6-Gen-3!-(8)-1778486467766.jpeg)
ओवरऑल कहें तो Redmi Note 15 SE एक अच्छा ऑलराउंडर डिवाइस है, जो डिजाइन, डिस्प्ले और कैमरा के मामले में अच्छा एक्सपीरियंस दे सकता है। हालांकि, फोन में HDR सपोर्ट की कमी, ब्लोटवेयर और एवरेज गेमिंग परफॉर्मेंस इसकी कमजोरियां हैं।
अगर आप 20 हजार के बजट में बेहतर प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग चाहते हैं, तो Realme P4 भी एक बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है।
यह भी पढ़ें- सिर्फ 19,949 में Vivo का नया 7200 mAh बैटरी वाला 5G फोन, MediaTek प्रोसेसर और 50MP कैमरा
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।