Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Samsung Galaxy A37 Review: शानदार स्क्रीन और बैटरी, क्या 41,999 रुपये खर्च करना रहेगा सही?

    Updated: Wed, 17 Jun 2026 03:40 PM (IST)

    सैमसंग गैलेक्सी ए37 एक मिडरेंज फोन है जो शानदार डिस्प्ले, लंबी बैटरी लाइफ और 6 साल के सॉफ्टवेयर सपोर्ट के साथ आता है। हालांकि, 41,999 रुपये की शुरुआती ...और पढ़ें

    Samsung Galaxy A37 Review: शानदार स्क्रीन और बैटरी, क्या 41,999 रुपये खर्च करना रहेगा सही?

    Samsung Galaxy A37 Review: शानदार स्क्रीन और बैटरी, क्या 41,999 रुपये खर्च करना रहेगा सही?


    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सैमसंग ने ए57 के साथ ही ए37 को भी पेश किया था। मिडरेंज के ए सीरीज में यह फोन कुछ मामलों में ए57 जैसा ही है, लेकिन कीमत में बड़ा अंतर होने से यूजर को थोड़ी सहूलियत मिल जाती है। फोन की परफार्मेंस, लंबे समय तक साफ्टवेयर सपोर्ट की सुविधा, बेहतर बैटरी और सैमसंग का वन यूआइ एक्सपीरियंस इस फोन को एक अच्छा विकल्प बनाते हैं।

    हालांकि, फ्लैगशिप स्तर के कैमरा फीचर्स, बेंचमार्क चिपसेट, बहुत शानदार गेमिंग एक्सपीरियंस की उम्मीद करना ठीक नहीं रहेगा। फोन की बिल्ड क्वालिटी और डिस्प्ले निस्संदेह आकर्षक है।

    डिजाइन एवं डिस्प्ले

    फोन के बैक पैनल में वर्टिकल ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन को इस्तेमाल करते हुए आप महसूस करेंगे कि इसका डिजाइन काफी ड्यूरेबल है। फोन का वजन लगभग 200 ग्राम है और मोटाई 7.4 मिमी. है। लगातार लंबे समय तक होल्ड करने पर भारी नहीं महसूस होता है। डस्ट और पानी से सुरक्षा के लिए फोन को आइपी68 रेटिंग मिली हुई है।

    साथ ही फ्रंट और रियर दोनों ही तरफ कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ प्रोटेक्शन दिया गया है, यानी स्क्रेच आदि की चिंताओं से आप मुक्त रहते हैं। डिस्प्ले की बात करें तो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच एफएचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 1900 निट्स तक है। ओटीटी एप्स और यूट्यूब देखने के लिए डिस्प्ले का अनुभव बेहतर रहने वाला है।

    परफार्मेंस और साफ्टवेयर

    यह फोन सैमसंग के 4एनएम फैब्रिकेशन पर बनाए गए आक्टाकोर प्रोसेसर एक्सीनोस 1480 एसओसी पर रन करता है। इसमें 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी स्टोरेज मिलता है। यह आठ जीबी रैम वैरिएंट में भी उपलब्ध है।

    खबरें और भी

    इसमें वनयूआइ 8.5 (एंड्रायड 16 पर आधारित) की सुविधा मिलती है। इसमें आब्जेक्ट इरेजर, वायस ट्रांसक्रिप्शन समेत अनेक एआइ फीचर्स फोन को उपयोगी बनाते हैं। छह साल के ओएस अपग्रेड और सिक्योरिटी पैच अपडेट की सुविधा के चलते आप फोन को 2031 तक आसानी से चला सकेंगे।

    कैमरा एवं बैटरी

    फोन में कैमरा सेटअप की बात करें तो 50 एमपी प्राइमरी कैमरा, आठ एमपी अल्ट्रावाइड लेंस और पांच एमपी का मैक्रो लेंस दिया गया है। फ्रंट में 12 एमपी का सेल्फी कैमरा है। रियर कैमरा की परफार्मेंस काफी बेहतर है।

    इसकी 2x जूम में इमेज क्वालिटी बिल्कुल सही रहती है। मध्यम रोशनी में भी कैमरों की परफार्मेंस संतोषजनक है। हालांकि, इस बजट में आने वाले फोन के कैमरे इससे कहीं बेहतर होते हैं। फोन में 5000 एमएएच की बैटरी मिलती है, जो एक से डेढ़ दिन के लिए सामान्य यूज पर पर्याप्त रहती है।