Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Samsung Galaxy A57: शानदार डिस्प्ले और प्रीमियम लुक वाला फोन, क्या मिड-रेंज में मिलेगा फ्लैगशिप एक्सपीरियंस

    Updated: Wed, 22 Apr 2026 03:00 PM (IST)

    Samsung Galaxy A57 एक मिड-रेंज फोन है जो स्लीक डिजाइन, शानदार डिस्प्ले और 6 साल के सॉफ्टवेयर सपोर्ट के साथ आता है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. स्लीक डिजाइन, IP68 रेटिंग और गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ प्रोटेक्शन।

    2. 6 साल का OS और सिक्योरिटी अपडेट, लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट।

    3. शानदार 6.7 इंच सुपर एमोलेड प्लस डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Samsung के इस फोन में स्लीक डिजाइन, शानदार डिस्प्ले और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट की सुविधा दी गई है। मिड रेंज फीचर्स पर ही अधिक फोकस रखने के बजाय यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए इसमें फ्लैगशिप स्तर की कुछ खूबियों को जोड़ने का प्रयास किया गया है। इससे आप फ्लैगशिप से कम बजट में फ्लैगशिप वाली खूबियों का लाभ उठा सकते हैं।

    डिजाइन व डिस्प्ले

    इस फोन का डिस्प्ले बड़ा है और फोन की मोटाई मात्र 6.9 मिमी. है, इससे फोन काफी हल्का महसूस होता है। बैक पैनल में वर्टिकल डिजाइन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। साफ सुथरा ग्लोसी ग्लास फिनिश डिजाइन फोन को आकर्षक लुक देता है। मेटल फ्रेम की सुविधा के साथ फोन को डस्ट और वाटर के लिए आइपी68 रेटिंग मिली हुई है।

    डिस्प्ले की बात करें तो फुल एचडी + रिजोल्यूशन और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच का सुपर एमोलेड प्लस डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा फोन में एचडीआर+, विजन बूस्टर और 1900 निट्स पीक ब्राइटनेस की सुविधा मिलती है। प्रोटेक्शन के लिए इसमें गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ प्रोटेक्शन है। वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग और यूट्यूब देखने के लिए इसका डिस्प्ले आपको काफी आकर्षक लगेगा।

    परफार्मेंस एवं बैटरी

    Samsung Galaxy A57 में सैमसंग एक्सीनोस 1680 आक्टाकोर (2.9 GHz तक) प्रोसेसर और 8 जीबी/12 जीबी रैम की सुविधा मिलती है। इससे वीडियो स्ट्रीमिंग से लेकर इंटरनेट मीडिया स्क्रॉलिंग तक फोन की परफॉर्मेंस काफी सहज बनी रहती है। अगर आप हैवी गेमिंग या इंटेंसिव वर्कलोड वाले यूजर नहीं हैं तो आमतौर पर मल्टीटास्किंग, हल्की गेमिंग आदि में भी फोन का प्रदर्शन स्थिर और सहज दिखता है। अगर हाल में लांच एस सीरीज से इसकी तुलना करें तो एआई फीचर्स में आपको स्पष्ट अंतर नजर आएगा।

    खबरें और भी

    कई सारे बेसिक एआई फीचर्स फोन को उपयोगी बनाते हैं, पर इससे अधिक के लिए आपको एस26 सीरीज का रुख करना होगा। यह फोन भी वनयूआई 8.5 और एंड्रायड 16 पर आधारित है, इससे आपको कमोबेस एस26 सीरीज जैसा अनुभव मिलेगा। फोन में छह साल के ओएस और सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया गया है, जो निश्चित ही फोन को लंबे समय तक चलाने में आपकी मदद करेगा।

    Samsung Galaxy A57 में 5000 एमएएच की बैटरी सामान्य यूज पर एक से डेढ़ दिन के लिए पर्याप्त होती है, पर 2026 में आपको अन्य फोन में बैटरी की ताकत इससे कहीं अधिक नजर आएगी। फिर भी रोजमर्रा के प्रयोग के दौरान फोन की बैटरी को लेकर आपको शिकायत नहीं रहने वाली है।

    कैमरा

    फोन में एक संतुलित कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50एमपी (10X तक डिजिटल जूम) का प्राइमरी सेंसर है, जिसके साथ 12 एमपी अल्ट्रावाइड और एक पांच एमपी का मैक्रो कैमरा दिया गया है। सामने की तरफ 12 एमपी का सेल्फी का कैमरा है। इन कैमरों की परफार्मेंस की बात करें तो अच्छी रोशनी में ये शार्प, शानदार कलर टोन, पर्याप्त डिटेल कैप्चर करते हैं। कलर बैलेंस काफी अच्छा है। रोजमर्रा की फोटोग्राफी में इनका प्रदर्शन आपको निराश नहीं करेगा। सेल्फी कैमरा का प्रदर्शन भी ठीक ठाक है, वीडियो कॉलिंग के दौरान कैमरे की परफॉर्मेंस अप टू मार्क बनी रहती है।

    वर्डिक्ट

    लंबे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट इस फोन का सबसे मजबूत प्वाइंट है। फोन का डिजाइन स्लीक है और यह लाइटवेट भी है। इसका डिस्प्ले आकर्षक है और बैटरी पर आप भरोसा कर सकते हैं। अगर लंबे समय तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी सपोर्ट चाहते हैं, तो निस्संदेह यह एक अच्छा विकल्प है। हालांकि, हेवी गेमिंग या बड़ी बैटरी की चाहत है, तो अन्य ऑप्शन देख सकते हैं। गैलेक्सी ए57 की शुरुआती कीमत 56,999 रुपये है।

    यह भी पढ़ें- Samsung के दो नए 5G फोन: 12GB RAM के साथ 50MP ट्रिपल रियर कैमरा भी