Samsung Galaxy S26 Ultra 5G Review: कैसा है सैमसंग का हाई-एंड प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन?
सैमसंग गैलेक्सी S26 अल्ट्रा एक प्रीमियम स्मार्टफोन है जिसमें स्लिम डिज़ाइन, 6.9 इंच का डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले और एक अनोखा प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सैमसंग की एस सीरीज के अल्ट्रा मॉडल में डिजाइन, कैमरा, चिपसेट से लेकर बैटरी तक हर बार कुछ नए और अलग की उम्मीद रहती है। इस बार भी फोन में कुछ उपयोगी बदलाव किए गए हैं, खासकर प्रोडक्टिविटी फोकस्ड यूजर्स के लिए अपग्रेडेड एआई फीचर्स जैसी सुविधाएं जोड़ी गई हैं।
एजेंटिक एआई और हाई-परफार्मेंस हार्डवेयर इस फोन को अलग ही पहचान देते हैं। एस25 अल्ट्रा के मुकाबले यह स्लिम और हल्का भी हुआ है और इसका नया प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर तो काफी आकर्षक है।
लुक्स और डिस्प्ले
एल्युमिनियम फ्रेम वाले इस फोन का वजन एस25 अल्ट्रा के मुकाबले चार ग्राम कम हो गया है और मोटाई भी घटकर 7.9 मिमी. हो गई है। राउंडेड कार्नर वाले एस26 अल्ट्रा का डिस्प्ले 6.9 इंच होने के बावजूद यह हल्का और स्लिम है। एस-पेन को कर्व के साथ एडजस्ट करते हुए डिजाइन किया गया है। फोन में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और एचडीआर10+ सपोर्ट के साथ डायनेमिक एलटीपीओ एमोलेड 2एक्स डिस्प्ले है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 2600 निट्स तक जाती है।

प्राइवेसी डिस्प्ले फोन को यूनिक बनाती है। फोन की स्क्रीन पर आपके अलावा केवल कंधे के पीछे से ही कोई देख सकता है, अन्यथा अगल-बगल से देखने पर स्क्रीन ब्लैक हो जाती है। बैंकिंग, ओटीपी या सेंसटिव कार्यों के दौरान यह फीचर आपकी जानकारियों को अधिक सुरक्षित बनाता है।
परफार्मेंस एवं साफ्टवेयर
फोन में स्नैपड्रैगन 8 एलिट जेन5 फार गैलेक्सी (क्वालकाम की टाप एंड चिप), 12 जीबी रैम और एक टेराबाइट तक स्टोरेज (रिव्यू यूनिट में 256जीबी है) एस26 को परफार्मेंस का पावरहाउस बना देता है। यूजर इंटेसिव कार्यों से लेकर गेमिंग, फोटो और वीडियोग्राफी तक यह फोन अव्वल दर्जे का है।
खबरें और भी
एस26 अल्ट्रा वन यूआइ 8.5 (एंड्रायड 16) पर रन करता है। इसमें इमेज एडिटिंग, टेक्स्ट टूल्स, काल असिस्ट जैसे तमाम एआई फीचर्स सामान्य यूजर्स के लिए भी काफी उपयोगी हैं। पहले से मौजूद सभी एआई फीचर्स को अपग्रेड किया गया है। सैमसंग के स्मार्ट असिस्टेंट बिक्सीबी पहले से स्मार्ट हुआ है। मल्टी स्टेप बैकग्राउंड टास्क को यह बहुत ही सहजता के साथ करता है।
पर्सनलाइज्ड रिमाइंडर के लिए नाउ ब्रीफ बहुत ही उपयोग फीचर है। लंबे समय तक साफ्टवेयर अपग्रेड्स के चलते आप इस फोन को वर्ष 2033 तक चला सकेंगे। वाइ-फाइ और 5जी पर सात से आठ घंटे स्क्रीन आन रखने पर भी फोन की 5000 एमएएच की बैटरी एक के डेढ़ दिन के लिए पर्याप्त रहती है।
कैमरा और एआई फीचर्स
फोन के कैमरा सेटअप में एस25 के मुकाबले कोई स्पष्ट रूप बदलाव नहीं दिखता है। पहले की ही तरह इसके रियर पैनल में 200 एमपी वाइड एंगल, 50एमपी अल्ट्रा वाइड और 10 एमपी 3एक्स टेलीफोटो और 50एमपी 5एक्स टेलीफोटो लेंस दिया गया है और सेल्फी कैमरा 12 मेगापिक्सल का है।
सैमसंग के इस प्रीमियम फोन में आप हाई क्वॉलिटी इमेज कैप्चर कर सकते हैं। वाइड एंगल और टेलीफोटो लेंस अधिक लाइट को कैप्चर करते हैं, जिससे फोटो काफी क्लियर आती है। धुंधली रोशनी में भी इन लेंसेस की परफार्मेंस शानदार रहती है।

वर्डिक्ट
बड़ी स्क्रीन, लंबी बैटरी लाइफ और सबसे तेज एंड्रायड चिप इस फोन को अन्य एंड्रायड फोन के मुकाबले बेस्ट बनाती है। स्केच बनाने, मार्क करने और कुछ एआइ फीचर्स के लिए स्टाइलस उपयोगी है। फोन के रियर कैमरे के तेज लेंस कम रोशनी में परफार्मेंस और फील्ड के डेफ्थ को काफी बेहतर बनाते हैं।
प्राइवेसी डिस्प्ले इस फोन की सबसे बड़ी खूबी है। एआइ फीचर्स और सात वर्ष का सॉफ्टवेयर अपडेट निस्संदेह युवा यूजर्स को आकर्षित करेगा। हालांकि, अगर आप ए25 अल्ट्रा यूजर हैं, तो आपको बहुत अधिक बदलाव नजर नहीं आएगा। यह अन्य फ्लैगशिप के मुकाबले फोन महंगा भी है।
कीमत
सैमसंग के लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन को भारत में 1,39,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है।
यह भी पढ़ें- Samsung Galaxy S26 Series Hands-On: सैमसंग ने Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra में क्या-क्या बदला?