Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इंस्टाग्राम ने किशोर यूजर्स के लिए बदले नियम, अभिभावक रख सकेंगे नियंत्रण; अभी इन देशों में हुई शुरुआत

    By Agency Edited By: Jeet Kumar
    Updated: Wed, 18 Sep 2024 05:45 AM (IST)

    इंस्टाग्राम किशोरों के लिए प्लेटफार्म को सुरक्षित बनाने के लिए लगातार नए-नए फीचर्स जोड़ रही है। 18 वर्ष से कम आयु के जो भी किशोर इंस्टाग्राम पर अपना अ ...और पढ़ें

    इंस्टाग्राम ने किशोर यूजर्स के लिए बदले नियम, अभिभावक रख सकेंगे नियंत्रण
    इंस्टाग्राम ने किशोर यूजर्स के लिए बदले नियम, अभिभावक रख सकेंगे नियंत्रण

    एपी, वाशिंगटन। इंस्टाग्राम किशोरों के लिए प्लेटफार्म को सुरक्षित बनाने के लिए लगातार नए-नए फीचर्स जोड़ रही है। अब किशोरों की सुरक्षा के लिए मेटा एक नए प्रकार का अकाउंट शुरू किया है। यह इंस्टाग्राम पर 18 वर्ष से कम आयु के किशोरों के लिए है।

    18 वर्ष से कम आयु के जो भी किशोर इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट बनाएंगे उन्हें टीन अकाउंट के लिए साइन अप करना होगा, जिसमें माता-पिता के पास नियंत्रण होगा। इसकी शुरुआत मंगलवार को अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा और आस्ट्रेलिया में हुई है।

    इंस्टाग्राम पर जिन यूजर्स की आयु वर्तमान में 18 वर्ष से कम है उनके अकाउंट अपने आप से नए तरह के टीन अकाउंट में बदल जाएंगे, जिसमें सख्त गोपनीयता सेटिंग शामिल की गई हैं।

    ऐसे अकाउंट से किसी अनजान अकाउंट पर मैसेज भेजना मुश्किल होगा और इस पर संवेदनशील कंटेंट को भी काफी सीमित किया जाएगा। अकाउंट की सेटिंग्स में परिवर्तन करने के लिए किशोर यूजर्स को अब अपने माता-पिता की अनुमति लेनी होगी।

    किशोर के अभिभावक जब इंस्टाग्राम के सुपरविजन टूल को सेट कर लेंगे तो वह यह अभी देख पाएंगे कि उनके बच्चे किन-किन अकाउंट से मैसेज में बातचीत कर रहे हैं। हालांकि, उन्हें मैसेज के कंटेंट को देखने की अनुमति नहीं होगी।

    खबरें और भी