Camera में HDR ON रखने से फोटो में क्या बदलता है? ज्यादातर लोग कर देते हैं गलती!
स्मार्टफोन कैमरे में HDR मोड फोटो के ब्राइट और डार्क हिस्सों को बैलेंस करके ज्यादा डिटेल कैप्चर करता है। इसे हर समय ऑन रखना सही नहीं है, खासकर तेज गति वाली चीजों की तस्वीरें लेते समय।

Camera में HDR ON रखने से फोटो में क्या बदलता है? ज्यादातर लोग कर देते हैं गलती!

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। आजकल हर स्मार्टफोन कैमरे में HDR यानी High Dynamic Range फीचर देखने को मिलता है। काफी यूजर्स इसे हमेशा ON रखते हैं, जबकि कुछ लोग जरूरत के हिसाब से ही इसका यूज करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि HDR मोड को ON करने के बाद फोटो में आखिर क्या चेंज होता है? तो आपको बता दें कि HDR का मुख्य काम फोटो के उन पार्ट्स को बेहतर तरीके से शो करता है, जहां लाइट और डार्क जगह के बीच काफी ज्यादा अंतर होता है। चलिए आज इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...
HDR ON करने पर क्या बदलता है?
फोन के कैमरा में जब HDR ऑन होता है, तो कैमरा अलग-अलग एक्सपोजर पर कई फ्रेम कैप्चर करता है। इसके बाद फोन का सॉफ्टवेयर इन तस्वीरों को जोड़कर एक ऐसी तस्वीर तैयार करता है, जिसमें ब्राइट और डार्क दोनों हिस्सों में ज्यादा डिटेल देखने को मिलती है।
उदाहरण के लिए अगर आप किसी ऐसे शख्स की फोटो कैप्चर कर रहे हैं जिसके पीछे तेज धूप है, तो HDR के बिना शख्स का चेहरा काफी डार्क और पीछे का आसमान बहुत ज्यादा ब्राइट दिखाई दे सकता है। HDR इन दोनों हिस्सों के एक्सपोजर को बैलेंस कर सकता है।
फोटो में मिलती है ज्यादा डिटेल
HDR मोड ऑन होने का सबसे बड़ा फायदा हाई-कॉन्ट्रास्ट सीन में देखने को मिलता है। इससे आसमान में बादल, पेड़-पौधों की डिटेल और फेस पर मौजूद शैडो जैसी चीजें बेहतर दिखाई देती हैं। खासकर तेज धूप, खिड़की के पास, सूर्यास्त या बैकलाइट वाली कंडीशन में HDR काफी हेल्पफुल बन जाता है।
क्या HDR हर वक्त ON रखना चाहिए?
हर कंडीशन में HDR ऑन रखना जरूरी नहीं है। अगर आप तेज स्पीड से चलती किसी चीज या शख्स की फोटो ले रहे हैं, तो कई फ्रेम कैप्चर होने की वजह से कभी-कभी मोशन आर्टिफैक्ट दिखा सकता है। इसके अलावा कुछ डिवाइस HDR फोटो को ज्यादा प्रोसेस कर देते हैं, जिससे कलर जरूरत से ज्यादा ब्राइट या फोटो थोड़ी अलग लग सकती है।
इसलिए सिर्फ लैंडस्केप, ट्रैवल और बैकलाइट वाली तस्वीरों में ही HDR ON रखें, जबकि तेज मूवमेंट या नेचुरल कंट्रास्ट वाली तस्वीरों के लिए इसे OFF करके भी बेहतर रिजल्ट लिए जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Vivo का 7200mAh बैटरी वाला नया 5G फोन लॉन्च, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 120Hz डिस्प्ले भी
