विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Airtel, Jio या Vi, आपके एरिया में किसका नेटवर्क है सबसे बेहतर? ऐसे घर बैठे मिनटों में चेक करें

Updated: Mon, 17 Aug 2026 05:30 PM (IST)

जो लोग Airtel, Jio या Vi में से किसी एक नेटवर्क पर स्विच करने की योजना बना रहे हैं, वे अब दूसरे यूजर्स के अनुभव पर निर्भर रहने के बजाय सीधे इन कंपनियो ...और पढ़ें

Airtel, Jio या Vi, आपके एरिया में किसका नेटवर्क है सबसे बेहतर? ऐसे घर बैठे मिनटों में चेक करें

Airtel, Jio या Vi, आपके एरिया में किसका नेटवर्क है सबसे बेहतर? ऐसे घर बैठे मिनटों में चेक करें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप भी इन दिनों Airtel, Jio या Vi में से किसी एक नेटवर्क पर स्विच करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो पहले ये जरूर पता कर लें कि आपके घर या ऑफिस के आसपास किस कंपनी का नेटवर्क ज्यादा बेहतर है। अब इसके लिए आपको सिर्फ दूसरे यूजर्स के एक्सपीरियंस पर डिपेंड रहने की जरूरत नहीं है। Airtel, Jio और Vi तीनों कंपनियां अपने-अपने ऑफिशियल नेटवर्क कवरेज मैप उपलब्ध कराती हैं जहां से आप मिनटों में पता लगा सकते हैं।

Airtel का नेटवर्क कैसे चेक करें?

एयरटेल के Coverage Map पर जाकर आप अपने एरिया, एड्रेस या PIN Code को सर्च करके जानकारी ले सकते हैं। इसके बाद मैप पर Airtel के 2G, 4G और 5G नेटवर्क की उपलब्धता दिखाई देगी। कंपनी के मुताबिक, मैप में 4G और 5G कवरेज को अलग-अलग फिल्टर करके भी चेक किया जा सकता है।

Airtel Coverage Map यहां से खोलें

Jio का नेटवर्क कैसे चेक करें?

इसी तरह आप Jio का भी Coverage Map देख सकते हैं जिसमें आपको अपना एड्रेस या PIN Code डालना होगा। इसके बाद आपको आसपास के नेटवर्क की जानकारी देखने को मिल जाएगी। इधर आपको 4G, 5G और 4G+5G के लिए अलग-अलग ऑप्शन मिल जाएंगे। Jio का मौजूदा कवरेज मैप 10 मई 2026 को अपडेट किया गया था।

Jio Coverage Map यहां से खोलें

Vi का नेटवर्क कैसे चेक करें

Vi भी अपने नेटवर्क की कवरेज चेक करने की सुविधा ऑफर करता है। कंपनी की वेबसाइट पर जाकर आप अपने सर्कल के हिसाब से 5G कवरेज देख सकते हैं। Vi की वेबसाइट के मुताबिक, यूजर्स अलग-अलग एरिया पर नेटवर्क उपलब्धता की जानकारी चेक कर सकते हैं।

Vi Coverage Map यहां से खोलें

यह भी पढ़ें- नया Smart Projector लॉन्च: 200 इंच तक स्क्रीन, 4K कंटेंट सपोर्ट और 9000 लुमेंस तक की ब्राइटनेस