विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Zepto vs Blinkit: कहां सस्ता मिल रहा है सामान, इन टूल्स की मदद से आसानी से करें पता

Updated: Sat, 22 Aug 2026 02:30 PM (IST)

क्विक कॉमर्स ऐप्स जैसे Zepto, Blinkit, Instamart तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं, लेकिन इनके उत्पादों की कीमतों में अंतर होता है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. क्विक कॉमर्स ऐप्स जैसे Zepto, Blinkit, Instamart तेजी से लोकप्रिय।

  2. इन ऐप्स पर सामान की कीमतों में अक्सर अंतर होता है।

  3. Smartprix, Comparify, Buyhatke से करें कीमतों की सटीक तुलना।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। मैट्रो शहरों के साथ-साथ अब टीयर-2 और टीयर-3 के शहरों में क्विक कॉमर्स एप तेजी से लोकप्रिय हो रही है। इन एप्स ने ग्रॉसरी खरीदारी का पूरा तरीका ही बदल दिया है। क्विक कॉमर्स एप्स जैसे जेप्टो, ब्लिंकिट और इंस्टामार्ट पर सामान कुछ ही मिनटों में घर पहुंच जाता है। इसके साथ ही ग्रॉसरी से लेकर स्टेशनरी और दूसरा सामान एक क्लिक में मिल जाता है।

इन एप्स में कई बार सामान पर ऑफर भी मिलता है तो हर एप में कीमत में थोड़ा बहुत अंतर होता है। आज मार्केट में कुछ ऐसे प्लेटफॉर्म भी उपलब्ध हैं, जहां इनकी कीमत में आसानी से कंपेयर किया जा सकता है। हम आपको गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद कुछ ऐसे एप्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जहां से आप जेप्टो, ब्लिंकिट और इंस्टामार्ट पर लिस्ट सामान की कीमत कंपेयर कर सकते हैं।

Smartprix

स्मार्टप्रिक्स गैजेट्स कंपेयर के बाद अब ग्रॉसरी रेट कंपेयर टूल भी ऑफर कर रहा है। Smartprix का यह टूल रियल टाइम डेटा के आधार पर ब्लिंकिट, फ्लिपकार्ट मिनट, इंस्टामार्ट, जेप्टो या आपके एरिया में जो भी क्विक कॉमर्स एप हैं उनमें लिस्ट प्रोडक्ट के रेट का कंपेयर करता है। इसमें न सिर्फ आप क्विक कॉमर्स बल्कि फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसे ई-कॉमर्स वेबसाइट के इलेक्ट्रॉनिक और दूसरे प्रोडक्ट्स की कीमतें भी कंपेयर कर सकते हैं।

Comparify

कम्पेरिफाई में क्विक कॉमर्स एप में लिस्ट प्रोडक्ट्स की कीमतें कंपेयर करने के साथ-साथ डिलीवरी में लगने वाला समय भी बताता है। ऐसे में यह टूल उस वक्त आपके बड़े काम आ सकता है जब आपको सामान जल्दी चाहिए हो। कई बार ज्यादा ऑर्डर होने पर डिलीवरी में 30 से 40 मिनट का वक्त लग जाता है। इस एप में यूजर्स ग्रॉसरी आइटक की कीमत के साथ-साथ कैब एप्स जैसे ओला, ऊबर और रेपिडो की कीमत भी कंपेयर कर सकते हैं।

Buyhatke

प्राइस कंपेयर प्लेटफॉर्म बायहटके काफी लोकप्रिय है। ट्रेवल प्लानिंग के साथ-साथ इस एप की मदद से यूजर्स क्विक कॉमर्स एप्स के प्रोडक्ट्स की कीमत कंपेयर कर सकते हैं। इसके साथ ही इसमें यूजर्स को एक और काम का फीचर - प्राइस अलर्ट भी मिलता है। यूजर किसी प्रोडक्ट का प्राइट अलर्ट सेट करता है तो प्रोडक्ट की कीमत गिरने पर उसे तुरंत नोटिफिकेशन मिलता है।

बेहद जरूरी है लोकेशन

क्विक-कॉमर्स एप्स में लिस्ट प्रोडक्ट की कीमत और उपलब्धता अलग-अलग लोकेशन में अलग होती है। इसलिए जब भी आप इन टूल की मदद से प्रोडक्स का प्राइस कंपेयर कर रहे होते हैं, तो अपनी सटीक लोकेशन एड करें। हर लोकेशन में स्टॉक, मौसम और डिलीवरी चार्ज अलग रहते हैं। इससे आपको कन्फ्यूजन हो सकती है।

यह भी पढ़ें- सस्ते ऑफर के लालच में न फंसें, Online Shopping के इन Scam से रहें सावधान