बिना इंटरनेट याद रहेगा कहां रखा है सामान, Google के नए Android अपडेट में आए कमाल के फीचर्स
Google ने Android का नया सितंबर अपडेट जारी कर दिया है। इस बार कंपनी का मेन फोकस मैसेजिंग और AI ...और पढ़ें

Google ने जारी किया सितंबर Android अपडेट। Photo- ChatGPT.
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Google ने सितंबर का नया Android अपडेट जारी कर दिया है। इस बार कंपनी का पूरा फोकस मैसेजिंग और AI असिस्टेंट पर रहा है। Google ने Gemini के साथ-साथ Messages और Find Hub में कई नए फीचर्स जोड़े हैं। इनमें से एक फीचर ऐसा है जो बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी सामान रखने की जगह याद रखने में मदद करेगा। वहीं Motion Assist चलती कार या बस में फोन इस्तेमाल करते समय होने वाले चक्कर और जी मिचलाने की समस्या को कम करने में मदद करेगा। इसके साथ ही Google Messages में चैट थीम फीचर भी लॉन्च किया गया है। हालांकि कुछ फीचर्स का रोलआउट अभी बाकी है।
Android में बड़े बदलाव: यहां समझें सभी 5 अपडेट्स
1. Find Hub: जरूरी सामान याद रखने में मदद करेगा Gemini
अब Android के Find Hub में ऐसे सामान की लोकेशन भी सेव की जा सकती है जिनका कोई इंटरनेट कनेक्शन नहीं होता। जैसे पासपोर्ट कहां रखा है, इसे Find Hub में सेव कर लें। बाद में Find Hub में जाकर उस सामान की लोकेशन देखी जा सकती है। खास सामान की पहचान आसान बनाने के लिए उसकी फोटो भी साथ में सेव की जा सकती है।
2. Motion Assist: चलती गाड़ी में फोन देखने पर चक्कर आने की समस्या होगी कम
Google का Motion Assist फीचर स्क्रीन पर छोटे बबल्स दिखाएगा। ये बबल्स शरीर और गाड़ी के मूवमेंट के हिसाब से स्क्रीन पर मूव करेंगे। इसका मकसद आंखों और शरीर को मिलने वाले मूवमेंट सिग्नल्स के बीच के फर्क को कम करना है ताकि मोशन सिकनेस न हो। ये सुविधा Android 17 के लिए है और इसे धीरे-धीरे रोलआउट किया जा रहा है।
3. Guided Vision: कैमरा दिखाएगा, Gemini बताएगा
Gemini Live के जरिए कैमरे को किसी ऑब्जेक्ट की तरफ करने पर Gemini बोलकर बताएगा कि कैमरे के सामने क्या दिख रहा है। ये फीचर कम दिखने वाले लोगों के लिए काफी मददगार है।
इसे सेट करने का तरीका: Settings > Accessibility Shortcuts में जाकर Guided Vision का शॉर्टकट सेट किया जा सकता है।
4. Google Messages में अब Keep की चेकलिस्ट, ग्रुप चैट में होगा मददगार
अब Google Messages में चैटिंग के दौरान सीधे Google Keep के नोट्स और चेकलिस्ट शेयर किए जा सकेंगे। ग्रुप चैट में मौजूद दूसरे लोग भी उस लिस्ट में बदलाव कर सकेंगे।
इसे इस्तेमाल करने के लिए: किसी भी चैट में जाएं > (+) बटन पर टैप करें > Keep के येलो बल्ब आइकन को सेलेक्ट करें।
5. Google Messages में WhatsApp जैसे चैट थीम का ऑप्शन
अब Google Messages में अलग-अलग इंडिविजुअल चैट्स के लिए अलग थीम, वॉलपेपर और अपनी फोटो लगाने का ऑप्शन मिलेगा।
ध्यान रखें कि लगाया गया फोटो या थीम सिर्फ आपको ही दिखाई देगा, चैट में मौजूद सामने वाले व्यक्ति को नहीं। साथ ही यह पूरे Messages एप पर एक साथ लागू नहीं होगा, बल्कि सिंगल चैट के लिए रहेगा।
इसे लगाने का तरीका: कोई भी चैट ओपन करें > ऊपर राइट साइड दिए गए थ्री डॉट्स पर टैप करें > Chat Theme में जाएं > अपनी पसंद का कलर, वॉलपेपर या अपनी फोटो चुन लें।
यह भी पढ़ें: हीरे, सोने और प्राइवेट AI एजेंट्स: मिलिए करीब ₹1 करोड़ तक बिकने वाले इन 3 अल्ट्रा-लग्जरी स्मार्टफोन्स से
-1788595964786.webp)
