विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एक ही जगह ऐसे देखें PhonePe, GPay और Paytm की पेमेंट हिस्ट्री, ज्यादातर लोग नहीं जानते तरीका!

Updated: Sun, 23 Aug 2026 12:09 PM (GMT+05:30)

अगर आप Paytm, PhonePe और Google Pay जैसे कई UPI ऐप्स इस्तेमाल करते हैं, तो सभी पेमेंट्स की हिस्ट्री एक ही जगह चेक कर सकते हैं।

एक ही जगह ऐसे देखें PhonePe, GPay और Paytm की पेमेंट हिस्ट्री, ज्यादातर लोग नहीं जानते तरीका!

एक ही जगह ऐसे देखें PhonePe, GPay और Paytm की पेमेंट हिस्ट्री, ज्यादातर लोग नहीं जानते तरीका!

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। आज के टाइम में ज्यादातर लोग ऑनलाइन पेमेंट के लिए एक ही UPI एप तक सीमित नहीं रहे। कुछ लोग Paytm से पेमेंट करते हैं तो कभी-कभी कोई ट्रांजैक्शन किसी अन्य UPI एप जैसे PhonePe या Google Pay का यूज करके कर लेते हैं। ऐसे में मंथ एंड पर सभी पेमेंट्स का हिसाब लगाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है, क्योंकि हर एप में जाकर अलग-अलग हिस्ट्री चेक करनी पड़ती है।

लेकिन आज हम आपको एक एक ऐसा तरीका बताएंगे, जिसकी मदद से आप अलग-अलग UPI एप्स से किए गए ट्रांजैक्शन की जानकारी एक ही जगह आसानी से देख सकते हैं। इसके लिए आपको NPCI की UPI सर्विस का यूज करना होगा। खास बात ये है कि इस प्रोसेस को आप घर बैठे अपने मोबाइल से ही कर सकते हैं। चलिए स्टेप बाय स्टेप जानते हैं...

सभी UPI ट्रांजैक्शन एक जगह कैसे देखें?

इसके लिए आपको सबसे पहले अपने मोबाइल में Paytm एप ओपन करना होगा। इसके बाद नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें...

  • सबसे पहले Paytm ओपन करें और अपनी प्रोफाइल फोटो पर टैप करें।
  • इसके बाद UPI & Payment Settings वाले सेक्शन में जाएं।
  • पेज को नीचे स्क्रॉल करने पर यहां आपको UPI Help का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • इधर से UPI Help पर टैप करें और आगे बढ़ें।
  • इसके बाद ब्राउजर के जरिए संबंधित NPCI पेज को ओपन करें।
  • अब अपनी UPI ID या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एंटर करें और कैप्चा पूरा करें।
  • मोबाइल नंबर पर मिले OTP को डालकर वेरिफिकेशन करें।
  • इसके बाद ट्रांसक्शन हिस्ट्री का ऑप्शन सेलेक्ट करें।
  • अब अपने बैंक अकाउंट के लास्ट चार डिजिट एंटर करें।
  • जानकारी वेरिफाई करने के बाद Continue पर क्लिक करें।

वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद आपको अपने अलग-अलग UPI एप्स के जरिए किए गए पेमेंट्स की डिटेल्स एक ही जगह दिख जाएगी।

यह भी पढ़ें- कैसे डाउनलोड करें ESIC e-Pehchan Card? फ्री इलाज के लिए फोन में रखें सेव