नया फोन खरीदने के बाद पहली बार कितनी देर करना चाहिए चार्ज? दूर करें कन्फ्यूजन
पुराने फोनों की तरह नए स्मार्टफोन को पहली बार 8-12 घंटे चार्ज करने की जरूरत नहीं है। आधुनिक लिथियम-आयन/पॉलिमर बैटरी ...और पढ़ें

नया फोन खरीदने के बाद पहली बार कितनी देर करना चाहिए चार्ज? दूर करें कन्फ्यूजन

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। नया स्मार्टफोन तो खरीद लिया, लेकिन क्या आपके मन में भी ये सवाल आ रहा है कि पहली बार फोन को कितनी देर तक चार्ज करना चाहिए? पुराने टाइम में तो फोन की बैटरी को पहली बार 8 से 12 घंटे तक चार्ज करने की सलाह दी जाती थी, लेकिन मौजूदा एडवांस स्मार्टफोन्स में ऐसा करने की जरूरत नहीं है। जी हां, आज के ज्यादातर फोन्स में लिथियम-आयन या लिथियम-पॉलिमर बैटरी देखने को मिलती है, जिन्हें पहली बार लंबे टाइम तक चार्ज करने की जरूर नहीं है।
पहली बार कितनी देर चार्ज करें फोन?
नया फोन खरीदने के बाद उसे नॉर्मल तरीके से ही चार्ज करना चाहिए। फोन की बैटरी अगर 20-30 परसेंट के आसपास है, तो उसे चार्जर से पहले कनेक्ट कर दें और इस दौरान कंपनी का ओरिजिनल या सर्टिफाइड चार्जर ही यूज करें। मोबाइल को 100 परसेंट तक चार्ज होने दें और इसके बाद ही चार्जर हटाएं। बैटरी को पहली बार 8, 10 या 12 घंटे तक चार्ज लगाने की कोई जरूरत नहीं है।
अगर नया फोन बॉक्स से निकालने पर पहले से 40 से 60 परसेंट तक चार्ज है, तो उसे फटाफट 100 परसेंट तक चार्ज करना भी जरूरी नहीं है। जरूरत के मुताबिक ही मोबाइल इस्तेमाल किया जा सकता है और बैटरी कम होने पर चार्ज करें।
क्या पहली बार 100 परसेंट चार्ज करें?
फोन को पहली बार 100 परसेंट चार्ज करना भी जरूरी नहीं है। हालांकि, ऐसा कहा जाता है कि फोन की बैटरी परसेंट डिटेल्स को सिस्टम के साथ बेहतर तरीके से सिंक करने के लिए कभी-कभार फोन को लगभग 100 परसेंट तक चार्ज करना जरूरी है लेकिन डेली ऐसा करना जरूरी नहीं है।
